फैंस हो तो ऐसे... मिचेल मार्श को बेंगलुरु में मिला खूब प्यार, बर्थडे बॉय के रिएक्शन ने लूटी महफिल

Updated on 21-10-2023 02:57 PM
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श का बीते 20 अक्टूबर को 32वां जन्मदिन था। मार्श ने अपने बर्थडे वाले दिन पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में गजब पारी खेली। उन्होंने तूफानी शतक जड़ महफिल लूट ली। मिचेल मार्श ने पारी का आगाज करते हुए 108 गेंदों पर 121 रन बनाए। उनके बल्ले से इस दौरान 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले।

उनकी इस सेंचुरी के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान को 368 रन का बड़ा लक्ष्य देने में सफल रही और 62 रन से मैच भी जीत गई। कुल मिलाकर उनका 32वां जन्मदिन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार अंदाज में बना। वहीं इस खास मौके पर भारतीय फैंस ने भी उनका दिल जीत लिया। स्टेडियम में बैठे फैंस ने बर्थडे बॉय के लिए कुछ ऐसा किया कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मिचेल मार्श को फैंस ने खास अंदाज में किया विश

दरअसल, पाकिस्तान की पारी के दौरान बर्थडे बॉय मिचेल मार्श बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। ऐसे में उनके जन्मदिन को और खास बनाने के लिए स्टैंड्स में बैठे फैंस को एक तरकीब सूझी। उन्होंने मार्श को बाउंड्री पर खड़ा देख उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाना शुरू कर दिया। यह देख मार्श भी काफी ज्यादा खुश हुए और उन्होंने पीछे मुड़कर फैंस की ओर देख हाथ भी हिलाया। वहीं अब इस खास मोमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत थी। शुरुआती दो मैच हारने के बाद 5 बार के वर्ल्ड चैंपियंस ने अच्छा कमबैक किया है।

वहीं बात करें मार्श की तो, वैसे तो मार्श एक ऑलराउंडर हैं। वह ताबड़तोड़ बैटिंग करने के साथ-साथ एक मीडियम पेसर गेंदबाज भी हैं। लेकिन इस वर्ल्ड कप में वह शायद बतौर सलामी बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। पैट कमिंस ने उनसे पाकिस्तान के खिलाफ एक भी ओवर नहीं करवाया। वहीं अब तक खेले गए 4 वर्ल्ड कप के मैच में सिर्फ मार्श ने एक ओवर डाला है। तो यह बात तय है कि मिचेल को उनकी बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करने को कहा जा रहा है। वह इस मेगा आईसीसी इवेंट में डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज करते हुए नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.