ट्रेन से करने वाले हैं सफर तो पहले चेक कर लें लिस्ट, घंटों की देरी से चल रही हैं गाड़ियां

Updated on 19-01-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भले ही ठंड और कोहरा कम हो गया है, लेकिन ट्रेनों की देरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है। वहीं दर्जनों ट्रेनों की रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों के रूट्स डायवर्ड कर दिए गए हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है जिसकी वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी जाती है। ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। रेलवे की ओर से हर दिन देर से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है। आज दिल्ली-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन 4 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं पुरी-नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस दो से अधिक घंटे की देरी से चल रही है।
आज देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट में 13 से ज्यादा ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने जारी की है। आज गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे की देरी से चल रही है। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही है। वहीं कामाख्या -दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस मेल आज एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। वहीं कटिहार-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर अमरपाली एक्सप्रेस, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस डेढ़ से दो घंटे की देरी से चल रही है। जहां ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है। ऐसे में अगर आप भी सफर के लिए निकलने वाले हैं तो अपने ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। आप रेलवे की पूछताछ संख्या 139 और आईआरसीटीसी की वेबसाइट, ऐप पर अपने ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.