IRCTC के ऐप से कराते हैं ट्रेन का टिकट तो संभल जाइए, ठगी के हो सकते हैं शिकार

Updated on 20-04-2023 08:33 PM
नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) के ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। आपका पूरा बैंक बैलेंस एक झटके में साफ हो सकता है। दरअसल ठगों ने लोगों का बैंक खाता खाली करने का एक नया तरीका निकाला है। कई लोगों को चपत लग भी चुकी है। आईआरसीटीसी की ऐप से टिकट बुक करना सुरक्षित है, लेकिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि ठग अब किस तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं आप किस तरह अपने आपको ठगों से बचा सकते हैं। भारतीय रेल के आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल IRCTC ने अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। IRCTC ने अपने यूजर्स को सलाह दी है कि वे IRCTC के नाम से चल रहे फर्जी मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करें।

भूलकर भी डाउनलोड न करें ये ऐप


IRCTC ने एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है,जिसमें लोगों को 'irctcconnect.apk' नाम के संदिग्ध एंड्रॉइड एप्लिकेशन को डाउनलोड नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इस ऐप को व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भेजा जा रहा है। IRCTC ने कहा है कि वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए इस ऐप का जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आईआरसीटीसी ने यूजर्स से कहा है कि अगर आप इस फर्जी irctcconnect.apk ऐप (जो एक APK File है) को डाउनलोड करते हैं तो आपके मोबाइल फोन में वायरस एंट्री कर सकते हैं।

सिर्फ यहां से डाउनलोड करें ऐप


आईआरसीटीसी की ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। Google Play Store से IRCTC का अधिकृत 'IRCTC Rail Connect' मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें। कृपया ध्यान दें कि आईआरसीटीसी कभी भी लोगों से उनके पिन, ओटीपी, पासवर्ड, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल, नेट बैंकिंग पासवर्ड या यूपीआई की डिटेल नहीं मांगती है। अगर कोई आपसे इस तरह की जानकारी मांगता है तो सावधान हो जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.