सपा-बसपा को बदनाम करोगे तो भयंकर परिणाम भुगतना पड़ेगा, महान दल प्रमुख केशव ने भाजपा को दी चेतावनी
Updated on
09-12-2023 01:11 PM
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव समेत पांच राज्यों के चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने वाला महान दल अब बसपा के लिए भी नरम दिख रहा है। महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने ट्वीटी के जरिए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा भाजपा की बी-टीम नही हैं। केवल सपा-बसपा ही दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों के हित में आरएसएस को टक्कर देने मे सक्षम हैं। आपसी कटुता में सपा-बसपा को बदनाम, बर्बाद करोगे तो दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों को आने वाले समय मे भयंकर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
केशव देव मौर्य यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ नजर आए थे। इसके बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें अखिलेश यादव का समर्थन किया। हालांकि इसके बाद भी उनके प्रत्याशी नहीं जीत पाए। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचान मुश्किल हो गया। इन चुनावों के बाद बसपा की तरह सपा पर भी आरोप लगने शुरू हो गए। हालांकि महान दल प्रमुख इसके बचाव में नजर आ रहे हैं। भाजपा को सीधी चेतावनी
आशंका जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले महान दल प्रमुख केशव देव मौर्य बसपा और सपा को करीब लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस लिए उन्होंने दलित और पिछड़ा वोट बैंक के लिए सपा-बसपा का एक साथ नाम लिया है। इन्हीं के नाम पर भाजपा को सीधी चेतावनी तक दे दी है।