फटी जींस, स्लीवलेस या हाफ पेंट पहनकर गए तो जगन्नाथ पुरी मंदिर में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें नया ड्रेस कोड

Updated on 11-10-2023 01:15 PM
पुरी जगन्नाथ मंदिर ने ड्रेस कोड लागू किया है। यह ड्रेस कोड 1 जनवरी से सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के मंदिर में किसी भी भक्त को तब तक आने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कि वे सभ्य कपड़े नहीं पहनते। सभ्य और असभ्य कपड़ों की परिभाषा भी बताई गई है। मंदिर प्रशासन ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने कई हलकों से शिकायतें मिलने के बाद जगन्नाथ मंदिर में एक नया ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया है। यह नियम 1 जनवरी, 2024 से आगंतुकों पर लागू होगा।

​बीच या पार्क नहीं, मंदिर है यह​

जगन्नाथ पुरी मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, मंदिर में भगवान रहते हैं, ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा, 'मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। दुर्भाग्यवश, कुछ लोग दूसरों लोगों की धार्मिक भावनाओं की परवाह किए बिना मंदिर में आ जाते हैं।'

​क्या पहनकर आएं, इस पर फैसला जल्द​

रंजन कुमार दास ने कहा, 'कुछ लोगों को मंदिर में फटी जीन्स, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहने देखा गया मानो ये लोग समुद्री तट या पार्क में घूम रहे हों। मंदिर में भगवान रहते हैं, मंदिर मनोरंजन का कोई स्थान नहीं है।' उनके अनुसार, मंदिर में आने के लिए स्वीकृत पोशाकों पर निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।

​गेट पर पहरेदार रोकेंगे​

मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने इसके साथ ही यह भी बताया कि मंदिर के 'सिंह द्वार' पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के अंदर प्रतिहारी सेवकों को ड्रेस कोड लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सोमवार को बताया कि मंदिर में कुछ लोगों को 'अशोभनीय' पोशाक में देखे जाने के बाद 'नीति' उप-समिति की बैठक में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया गया।

ड्रेस कोड को लेकर करेंगे जागरूक

ड्रेस कोड को लेकर करेंगे जागरूक
रंजन कुमार दास ने कहा कि मंदिर प्रशासन मंगलवार से श्रद्धालुओं को 'ड्रेस कोड' के संबंध में जागरूक करेगा। दास ने कहा कि हाफ-पैंट, शॉर्ट्स, फटी जीन्स, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहने लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

​पवित्रता बनाए रखना कर्तव्य​

मंदिर प्रशासन ने कहा कि असभ्य कपड़े पहनकर मंदिर में आना परंपरा के खिलाफ है। हमारा जगन्नाथ धाम एक पवित्र स्थान है। देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में आते थे। मंदिर की पवित्रता बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। दुर्भाग्य से, कुछ भक्त धार्मिक भावनाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और ऐसे कपड़ों में दर्शन के लिए आ रहे हैं।

​महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए नियम​

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने स्पष्ट किया है कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए नियम लागू होंगे। बिना बाजू के कपड़े, फटी जींस और आधी पैंट में महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। भक्तों से अनुरोध है कि वे मंदिर की परंपरा को समझते हुए पवित्र और सभ्य कपड़े पहनकर मंदिर में आएं। समिति ने यह भी कहा कि प्रवेश द्वार पर सभी के कपड़ों की जांच की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.