11 साल पहले 10,000 रुपये लगाए होते तो आज एक लाख में खेल रहे होते, एमआरएफ ने दिया 900% रिटर्न

Updated on 14-06-2023 07:40 PM
नई दिल्ली: टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ (MRF) ने इतिहास रच दिया। मंगलवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 1,00,000 रुपये के पार चली गई थी। एमआरएफ यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी है। कारोबार में कंपनी का शेयर एनएसई पर 100439.95 रुपये तक चली गई थी। पिछले 22 साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है। 2001 में इस शेयर की कीमत 1200 रुपये थी। पिछले एक साल में इसकी कीमत 45 फीसदी बढ़ी है जबकि पिछले तीन साल में इसमें 82 परसेंट तेजी आई है। यह शेयर अपने 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर 65,878 रुपये से 52 परसेंट तेजी आई है। इस साल एमआरएफ की कीमत में 13 फीसदी तेजी आई है जबकि एनएसई निफ्टी50 बेंचमार्क केवल दो फीसदी बढ़ा है।


चेन्नई की इस कंपनी का शेयर फरवरी 2012 में 10,000 रुपये पर पहुंचा था और उसके बाद इसमें 900 परसेंट तेजी आ चुकी है। इसे 90,000 रुपये से एक लाख रुपये तक पहुंचने में दो साल से ज्यादा समय लगा है। यह पहली बार 20 जनवरी, 2021 को 90,000 रुपये पर पहुंचा था। एमआरएफ अपने इन्वेस्टर्स को डिविडेंड दिया है लेकिन कभी भी बोनस शेयर जारी नहीं किया है। इसके अलावा कंपनी ने कभी भी स्टॉक स्पिलिट नहीं किया है। अमूमन शेयर की कीमत बढ़ने पर कंपनियां छोटे निवेशकों को फायदा देने के लिए शेयर स्पिलिट करती हैं। लेकिन एमआरएफ ने कभी ऐसा नहीं किया।

अमेरिका को एक्सपोर्ट
कंपनी का शेयर अभी 55 गुना पीई (प्राइस टु अर्निंग) पर ट्रेड कर रहा है जबकि इसका प्राइस टु बुक वैल्यू 2.89 गुना है। इसका रिटर्न ऑन इक्विटी (RoC) 5.35 परसेंट और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (RoCE) 7.94 परसेंट है। 31 मार्च 2023 के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर्स की 27.8 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि 72.16 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। इनमें एफआईआई के पास 18.05 परसेंट और डीआईआई के पास 11.66 फीसदी हिस्सेदारी है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 86 परसेंट उछाल के साथ 313.5 करोड़ रुपये रहा।

एमआरएफ ने प्रति शेयर 169 रुपये का डिविडेंड दिया था। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10 फीसदी तेजी के साथ 5,842 करोड़ रुपये रहा। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में अभी काफी दम बचा है। नियर टर्म में यह 1.15 हजार रुपये और दिवाली तक 1.25 लाख रुपये तक जा सकता है। ट्रेंडलाइन के डेटा के मुताबिक नौ एनालिस्ट्स में इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। एमआरएफ 1967 में अमेरिका को टायर एक्सपोर्ट करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी थी। टायर का आविष्कार अमेरिका में ही हुआ था। 1984 में देश की पहली मॉडर्न कार मारुति सुजुकी 800 पर भी एमआरएफ के टायर लगे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.