विदेशियों ने तो खेल कर दिया था, लेकिन हम हैं तो क्या गम है! 70 हजारी सेंसेक्स के पीछे हम भारतीयों का दम

Updated on 12-12-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: अगर आपका हेल्थ इंश्योरेंस है, तो जनवरी, 2024 से आप किसी भी हॉस्पिटल में कैशलेस इलाज का लाभ ले सकते हैं। भले ही इंश्योरेंस के पैनल में उक्त हॉस्पिटल शामिल न हो। अमूमन होता यह है कि हेल्थ इंश्योरेंस होने के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज नहीं हो पाता, क्योंकि जिस कंपनी की पॉलिसी आपके पास होती है, वह कंपनी हॉस्पिटल के पैनल में नहीं होती। ऐसे में पहले आपको अपनी जेब से बिल चुकाने पड़ते हैं। सूत्रों के अनुसार, 100 पर्सेंट कैशलेस इलाज और कॉमन एम्पैनलमेंट पाने के लिए जनवरी से यह एक टैंपररी अरेंजमेंट होगा। वर्तमान में हर इंश्योरेंस कंपनी के पास अलग-अलग हॉस्पिटल्स के साथ अलग-अलग ट्रीटमेंट रेट और पैकेज हैं। ऐसे में आप जिस हॉस्पिटल में गए हैं, उसका किसी इंश्योरर के साथ अनुबंध नहीं है, तो वहां अन्य इंश्योरेंस कंपनियों की दरें लागू की जाएंगी।

सिर्फ 53 पर्सेंट को मिल रहा कैशलेस इलाज

भारत में अभी सिर्फ 53 पर्सेंट मरीजों को कैशलेस इलाज का लाभ मिल रहा है और इस अरेंजमेंट में फ्रॉड व ओवर चार्जिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कॉमन इंपैनल्ड(सभी इंश्योरेंस कंपनियों की कॉमन लिस्ट) की सुविधा लागू होने से फ्रॉड, ओवर चार्जिंग पर नकेल लगेगी। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक कि हॉस्पिटल का कॉमन पैनल लागू नहीं हो जाता। कॉमन पैनल से कंपलीट कैशलेस क्लेम संभव हो सकेगा।

रहेगी ये बड़ी सुविधा

जूनो जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ शनाई घोष के मुताबिक, इस नई पहल के बाद हर इंश्योरेंस कंपनी के ग्राहक के पास सिंगल सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क तक पहुंच होगी। ग्राहकों को एक इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क मिलेगा। अगर ग्राहकों के पास कोई भी इंश्योरेंस होगा, तो उनकी सभी कैशलेस हॉस्पिटल्स तक पहुंच होगी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
     19 September 2026
    मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
     18 September 2026
    मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
    Advt.