अगर दम है तो... सानिया मिर्जा से शादी पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, भयंकर भड़क गए

Updated on 20-07-2024 01:56 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से जुड़ी अफवाहों पर बात की है। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन उनकी और सानिया मिर्जा की शादी की खबरें वायरल होने लगती थी। छेड़छाड़ की गई तस्वीरें पोस्ट कर दी जाती थी, जिसके बाद शमी ने यूट्यूब पर एक पॉडकास्ट के दौरान इन बातों का खंडन किया। शमी ने सवाल का जवाब देते हुए फेक न्यूज फैलाने वालों को जमकर सुनाया। वह यहां तक कहते सुने गए कि ऐसे मीम्स मनोरंजन तो दे सकते हैं, लेकिन हानिकारक भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सभी से आग्रह करता हूं कि सोशल मीडिया के प्रति जिम्मेदार बनें और ऐसी निराधार खबरें फैलाने से बचें।'

फोन खोलो तो अपना ही फोटो

शमी पॉडकास्ट में कहते देखे जा सकते हैं कि, 'अजीब ही है और है क्या उसमें? जबरदस्ती किया है पर क्या करें? फोन खोलो तो अपना ही फोटो दिखता है, लेकिन मैं एक ही चीज बोलना चाहूंगा- किसी को ऐसे नहीं खींचना चाहिए ऐसा। मैं मानता हूं कि मीम्स आपके मजाक के लिए हैं, लेकिन किसी के लाइफ से रिलेटेड होते हैं तो आपको बड़ी सोच समझ कर मीम्स बनाना चाहिए। आज आप वेरिफाइड पेज नहीं हैं, आपका पता नहीं है, आपके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आप बोल सकते हैं।'

अगर दम है तो...

शमी ने कहा, ,'लेकिन मैं एक ही चीज बोलना चाहूंगा - अगर आप में दम है तो वेरिफाइड पेज से बोलके दिखाओ, फिर हम बताते हैं कि आप कितने पानी में खड़े हो। दूसरे की टांग खींचना बहुत आसान है। सफलता हासिल करो, अपना स्तर ऊपर करो। तब मैं मानूंगा आप अच्छे इंसान हैं।' यहां बताना जरूरी हो जाता है कि पिछले कुछ दिनों से मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। चूंकि दोनों एक ही धर्म को मानते हैं और दोनों की पिछली शादी का अनुभव बेहद कड़वा रहा था तो कुछ मीमर्स अपने सुख के लिए दोनों को आपस में निकाह करने की बिन मांगी सलाह भी दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.