शाहिद अफरीदी के ये पांच बयान सुनेंगे तो खून खौल उठेगा! बेटी को आरती करते देख तोड़ दी थी टीवी

Updated on 16-05-2025 02:33 PM
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। अफरीदी अक्सर भारत को लेकर ऐसे बयान दे देते हैं जिनके चलते उन्हें देश में एकदम पसंद नहीं किया जाता। हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भी उन्होंने कई तरह के विवादित बयान भारतीय सेना और भारत को लेकर दिए थे।

आरती करने पर गुस्सा आया

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के वीडियो में, जब एक होस्ट शाहिद अफरीदी का इंटरव्यू ले रही थीं, तब अफरीदी ने हिंदुओं के आरती करने के तरीके का मजाक उड़ाया। अफरीदी वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने एक बार अपने घर का टीवी तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा अपनी 'बेगम' की वजह से किया। अफरीदी कहते हैं, 'पहले हमारे घरों में टीवी चैनलों के ड्रामे चला करते थे, मैं बेगम को मना करता था कि आप अकेले में टीवी देखा करो, बच्चों को ना दिखाया करो।' वह आगे कहते हैं, 'मैं एक दफा घर आया, जब कमरे से बाहर निकला तो देखा कि बेटी टीवी चैनल के सामने पता नहीं, क्या करते हैं थाली लेके यूं यूं।' वह इस दौरान हाथ में थाली पकड़ने का इशारा करते हैं, तब ही एंकर उन्हें बताती हैं कि इसे 'आरती' करना कहते हैं। इस पर अफरीदी ने कहा कि उन्होंने गुस्से में अपने टीवी में कोहनी मार दी थी

पहलगाम हमले पर विवादित बयान

पहलगाम में हुए हमले के बाद शाहिद अफरीदी काफी एक्टिव दिखे। इस विवाद के बीच वह अटारी वाघा बॉर्डर पर भी गए। उन्होंने भारत के खिलाफ कई बातें कहीं। एक बयान में उन्होंने कहा कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाकर पाकिस्तान पर इल्जाम लगा देता है। पाकिस्तान के एक टीवी प्रोग्राम में अफरीदी ने भारतीय सेना को 'नालायक निकम्मा' तक कह दिया। इसके अलावा, वह पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत भी मांग रहे थे।

पीएम मोदी पर कही यह बात

शाहिद अफरीदी ने एक बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी बुरा भला कहा था। उन्होंने कहा था, 'जब से मोदी सत्ता में आए हैं, आप उनसे पाकिस्तान के हक में कुछ भी उम्मीद नहीं कर सकते। यह बहुत आसान है। इतिहास अपने आप बोलता है। पहले जब भाजपा (BJP) सत्ता में थी, तो हमारे पिछले प्रधानमंत्रियों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। मैं सिर्फ मोदी की बात कर रहा हूं। मुझे उनसे कोई भी उम्मीद नहीं है। वे सिर्फ हमें नुकसान पहुंचाएंगे, मुझे नहीं लगता कि वे हमारे हक में कुछ करेंगे।'

यासीन मलिक का समर्थन किया

शाहिद अफरीदी ने एक बार खुलकर यासीन मलिक का समर्थन किया था। उन्होंने दावा किया था कि यासीन मलिक पर जो भी आरोप लगे हैं, वे सब मनगढ़ंत हैं। अफरीदी ने यासीन मलिक को रिहा करने की मांग की थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (U।N।) से यह भी कहा था कि कश्मीरी नेताओं के खिलाफ जो गलत और गैरकानूनी मुकदमे चल रहे हैं, उन पर ध्यान दिया जाए। यासीन मलिक वही आतंकवादी है, जिसने 1990 में एक हमले में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के 4 जवानों को मार डाला था। भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने अफरीदी को जवाब देते हुए कहा था कि मलिक ने खुद अदालत में अपना गुनाह कबूल किया है।

भारत के खिलाफ निकाला मार्च

शाहिद अफरीदी अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। उन्होंने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल को शांत होने के बाद पाकिस्तान में विकट्री मार्च निकाला था। इसके अलावा अफरीदी पाकिस्तान की जनता को भड़काते हुए नजर आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.