Twitter ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन न लेकर अगर यहां करेंगे निवेश तो बन जाएंगे लखपति, समझ लें इनवेस्टमेंट का पूरा गणित

Updated on 22-04-2023 09:19 PM
नई दिल्ली: ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Tick) की सर्विस भारत में लॉन्च हो गई है। ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Tick) लेने के लिए अब लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। ट्विटर बिना ब्लू सब्सक्रिप्शन वाली प्रोफाइल से ब्लू वेरिफिकेशन बैज को हटा दिया गया है। अगर आप एंड्रॉइड और iOS यूजर्स हैं, तो आपको 900 रुपये हर महीने देने होंगे। वहीं वेब यूजर्स के लिए 650 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। अगर आप ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन का एनुअल प्लान लेते हैं, तो उसकी कीमत 6,800 रुपये होगी। इसका मंथली खर्च करीब 566.67 रुपये होगा। लेकिन अगर आप ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सर्विस न लेकर इन्हीं रुपयों को निवेश करें तो लखपति बन सकते हैं। आप अच्छा खासा बैंक बैलेंस जमा कर सकते हैं।

इस तरह बनेंगे लखपति


आप हर महीने 900 रुपये की बचत करके दो लाख रुपये से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्लानिंग से निवेश करना होगा। निवेश की रणनीति के हिसाब से म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा। म्यूचुअल फंड में निवेश की टाइमिंग काफी जरूरी है। निवेश का सबसे बढ़िया फॉर्मूला एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान को बताया जाता है। इस फॉर्मूले से दौलत को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। अगर आप 10 वर्ष तक 900 रुपये हर महीने निवेश करते हैं और इसपर 12 फीसदी का ब्याज मिलता है तो आप 2.09 लाख का फंड जमा कर लेंगे।

समझदारी से बनेंगे अमीर


एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अमीर बनने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। आप कम निवेश में भी आसानी से अच्छा खासा फंड जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको निवेश के सही तरीकों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप 900 की जगह इससे ज्यादा रुपयों का निवेश करेंगे तो इसी कैलकुलेशन के हिसाब से आपको दस साल में और बंपर रिटर्न मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.