RapidX में शॉर्ट विडियो बनाई तो जाना पड़ेगा जेल, सुरक्षा को लेकर की तैयारियां जान लीजिए

Updated on 17-10-2023 10:00 AM
अखंड प्रताप, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुरू हो रहे रैपिडएक्स को लेकर विशेष निर्देश जारी किया गया है। रैपिड रेल में फनी और अश्लील शॉर्ट विडियो बनाने की मनाही होगी। अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे जुर्माने के साथ जेल भी भेजा जा सकता है। ऐसे मामलों पर नजर रखने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की पांचवीं बटालियन को दी गई है। इसका इंचार्ज 2012 बैच के आईपीएस सचिंद्र पटेल को बनाया गया। दरअसल, देश में पहली रैपिड एक्स का संचालन साहिबाबाद से दुहाई के बीच होना है। इस हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को कर सकते हैं।

आईपीएस सचिंद्र पटेल ने शॉर्ट विडियो को लेकर बताया कि ये आईपीसी और सीआरपीसी के उल्लंघन से जुड़ा है, ऐसे में स्टेशन परिसर और ट्रेन के अंदर शॉर्ट विडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़े जाने पर स्टेशन कंट्रोलर की ओर से इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी जाएगी। उसके आधार पर आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जेल भी जाना पड़ सकता है।
रैपिडएक्स के उद्घाटन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 5 हजार जवानों को तैनात किया जा रहा है। पूरे 17 किमी के रूट पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस और आईबी के अधिकारी रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एसपीजी की टीम भी जायजा लेने पहुंचेगी।

एक दरोगा के जिम्मे होगा एक स्टेशन


दुहाई डिपो में मुख्य कंट्रोल रूम होने के साथ ही साथ हर स्टेशन पर लोकल कंट्रोल रूम होगा। इस कंट्रोल रूप की जिम्मेदारी एक दरोगा के पास होगी। यह पूरी तरह से वायरलेस कंट्रोल रूम होंगे। यह फायर डिपार्टमेंट के साथ ही स्थानीय पुलिस, हेल्थ और एनडीआरएफ के साथ इंटीग्रेट होंगे। स्टाफ की तैनाती 8-8 घंटे के लिए की जाएगी।

इस पर रहेगी पाबंदी

    • असलहा लेकर जाने पर
    • एएफसी गेट के ऊपर से कूदने पर
    • ट्रेन के दरवाजे को जबरन खोलने का प्रयास
    • ट्रेन के दरवाजे बंद होने पर प्रवेश और निकलने का प्रयास
    • ज्वलनशील पदार्थ लेकर जाने पर
    • पशु को लेकर जाने पर
    • व्यावसायिक उद्देश्य से बनाई फोटोग्राफी करने पर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.