कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे... इरफान पठान ने नोबॉल पर टीम इंडिया को लगाई लताड़

Updated on 06-01-2023 10:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को श्रीलंका से तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 16 रनों की हार मिली। महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत की हार की असल वजह रहीं 7 नोबॉल, जिसका श्रीलंका ने खूब फायदा उठाया। अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव और शिवम मावी ने पूरा जोर भी लगाया, लेकिन भारतीय टीम श्रीलंका के 206 रनों से 16 रन दूर रह गई। नोबॉल पर स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लताड़ लगाई है।
इरफान पठान ने ट्वीट किया- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे...। साथी हैजटैग के रूप में #NoBall लिखा। मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने भी इस बात को स्वीकार की कि टीम को नोबॉल से अधिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में नोबॉल क्राइम है। बता दें कि हरफनमौला अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया, दोनों के बीच 91 रनों की धमाकेदार साझेदारी हुई, लेकिन भारत शुरुआती झटकों से उबरने में नाकाम रहा।
भारत ने टॉस जीता और पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन भारत का यह फैसला बहुत महंगा साबित हुआ और गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। श्रीलंका को कुसल मेंडिस और निसंका ने तेज शुरुआत दिलाई। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार तीन नो-बॉल फेंकी, जिसमें मेंडिस ने 19 रन जुटाए। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। मेंडिस ने सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
युजवेंद्र चहल ने नौवें ओवर में मेंडिस को आउट किया और भारत को पहली सफलता मिली। अगले ओवर में भानुका राजपक्षे (02) भी उमरान की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। निसंका 35 गेंद पर 33 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। 14वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा (03) ने अक्षर की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 147 रन था। आखिरी तीन ओवर में उनके बल्लेबाजों ने 59 रन जोड़ लिए।
20 गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले शनाका ने 22 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत टीम 206 रनों तक पहुंच पाई। भारत की ओर से उमरान मलिक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजी में अनुशासन की कमी थी टीम ने सात नो-बॉल और चार वाइड फेंकी। 206 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के टॉप-3 बल्लेबाज 21 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.