करोड़पति बनना है तो लगा डालिए ये पेड़, इसकी लकड़ी से बनते हैं जहाज और गहने, लागत भी नहीं है ज्यादा

Updated on 18-03-2023 09:26 PM
नई दिल्ली : गूगल पर अक्सर लोग सर्च करते हैं कि हम अमीर कैसे बनें, करोड़पति कैसे बने या सबसे अधिक मुनाफे का धंधा कौ-नसा है आदि-आदि। हर कोई कम समय में करोड़पति (Millionaire) बनना चाहता है। लेकिन अमीर (Rich) बनने का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। इसमें बड़ी मेहनत और धैर्य लगता है। आज हम आपको एक ऐसा बिजनस (Business) बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको शुरुआत में थोड़ी मेहनत करनी है और धैर्य रखना है और यह आपको करोड़पति बना देगा। इसकी लिए आपको कुछ जमीन की जरूरत पड़ेगी। इस जमीन पर आपको महोगनी के पेड़ (Mahogany Trees) लगाने हैं। अगर आपके पास एक एकड़ जमीन भी है, तो आप 12 साल में करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह पेड़ क्या काम आता है और इससे करोड़पति कैसे बनेंगे।

इस समय खेती-किसानी में दिलचस्पी लेने वाले लोग खेती करके खूब मुनाफा कमा रहे हैं। बड़ी-बड़ी डिग्रियां लिए लोग भी अपनी मोटी सैलरी को छोड़कर नवाचार के साथ खेती-किसानी कर रहे हैं। महोगनी का पेड़ की खेती भी कुछ ऐसी ही है। किसान महोगनी के पेड़ उगाकर बंपर मुनाफा कमा रहे हैं।

इस पेड़ की लकड़ी से बनते हैं जहाज


महोगनी के पेड़ में भूरे रंग की लकड़ी आती है। इसकी लकड़ी, पत्तियां और बीज बाजार में महंगे भाव में बिकते हैं। इसकी खास बात यह है कि महोगनी की लकड़ियां (Mahogany Woods) जल्दी खराब नहीं होती हैं। इस पेड़ की लकड़ी जहाज, प्लाईवुड और गहने जैसे कीमती सामान बनाने के काम आती है।

पास नहीं आते मच्छर


महोगनी के पेड़ की एक और बेहद खास बात है। यह पेड़ स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर है। महोगनी के पेड़ के पास मच्छर फटकते तक नहीं है। मच्छरों से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं और यह पेड़ मच्छरों को दूर भगाता है। ऐसे में इस पेड़ की पत्तियों और बीजों का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले उत्पादों और कीटनाशक बनाने में किया जाता है।

यह भी है उपयोग

महोगनी के पड़े की पत्तियों और बीजों के और भी कई उपयोग हैं। इनका इस्तेमाल पेंट, वार्निश, साबुन और कई दवाइयां बनाने में होता है। इस पेड़ की छाल से भी कई दवाइयां बनती हैं।

कैसी हो जमीन?


महोगनी के पेड़ उगाने के लिए उपजाऊ मिट्टी चाहिए होती है। जल निकासी अच्छी होनी चाहिए। इसकी खेती सामान्य पीएच मान में हो जाती है। जहां तेज हवाएं चलती हों, वहां ये पेड़ नहीं उगाने चाहिए। पहाड़ी जगहों पर इसकी खेती नहीं की जाती।

बन जाएंगे करोड़पति


महोगनी के पेड़ को तैयार होने में 12 साल का समय लगता है। लेकिन यह 5 साल में एक बार बीज भी देता है। एक पौधे से करीब 5 किलो तक बीज मिलते हैं। महोगनी के पेड़ की लकड़ी 2,000 से 2,200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट बिकती है। महोगनी का एक पेड़ 20 से 30 हजार रुपये में बिकता है। वहीं, इसके बीज की कीमत एक हजार रुपये प्रति किलो होती है। एक एकड़ में महोगनी के 120 पेड़ लगाने पर आप 12 साल में करोड़पति बन सकते हैं। एक बीघा में इसे लगाने की लागत 40-50 हजार रुपये आती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.