एनबीएफसी मुथूट माइक्रोफिन में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं तो अगले सोमवार से है मौका

Updated on 14-12-2023 02:33 PM
मुंबई: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) का IPO अगले सोमवार को बाजार में हिट कर जाएगा। इसमें आप आगामी 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। एंकर इनवेस्टर्स एक कारोबारी दिन पहले मतलब कि 15 दिसंबर को बोली लगाएंगे। कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइस बैंड 277 रुपये से 291 रुपये के बीच तय किया गया है।

आईपीओ के जरिये जुटाए जाएंगे 960 करोड़ रुपये

ब्रिटिश प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर ग्रेटर पेसिफिक कैपिटल के समर्थन वाली एनबीएफसी मुथूट फिनकार्प ने इस IPO से 960 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसमें से 760 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है जबिक 200 करोड़ रुपये ऑफर फोर सेल या ओएफएस से जुटाए जाएंगे। इसमें वर्तमान शेयरहोल्डर अपना स्टेक बेचेंगे।

कौन कौन बेचेंगे अपने शेयर


इस आईपीओ के ओएफएस में थॉमस जॉन मुथूट द्वारा 16.36 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयर, थॉमस मुथूट से 16.38 करोड़ रुपये, प्रीति जॉन मुथूट से 33.74 करोड़ रुपये, रेमी थॉमस से 33.39 करोड़ रुपये और नीना जॉर्ज से 33.77 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा, ग्रेटर पैसीफिक कैपिटल डब्ल्यूआईवी भी इस व्यवसाय में 50 करोड़ रुपये की बिक्री करेगी। IPO के बाद कंपनी में इस परिवार की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत से घटकर 50.5 प्रतिशत रह जाएगी। वहीं प्रवर्तकों का हिस्सा 10 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत रह जाएगा। IPO से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की आगामी पूंजी जरूरतें पूरी करने में किया जाएगा।


क्या है कंपनी का बैलेंस शीट


कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 205.26 करोड़ रुपये हो गया था, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12.47 करोड़ रुपये था। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, ऐक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनैंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस IPO के लिए लीड मैनेजर हैं। वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है।

क्या है जीएमपी


मुथूट माइक्रोफिन के आईपीओ को ग्रेट मार्केट में अच्छा रिस्पांस मिला है। गुरुवार की सुबह इसके लिए 105 रुपये का प्रीमियम कोट किया जा रहा हथा। यदि आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर लेवल मतलब कि 291 रुपये दाम माना जाए तो ग्रे मार्केट में अभी 396 रुपये का दाम चल रहा है। मतलब कि इनवेस्टर्स को 36.08 फीसदी की कमाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.