विकास कार्यों का मूल्यांकन करना है, तो अतीत से करें तुलना : मंत्री श्री राजपूत

Updated on 12-02-2023 08:01 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में सुरखी के ग्राम पिपरियाघाट, औसानखेड़ी, बकेना, निवोदिया, सोनपुर, हिरनखेड़ा तथा कनेरा में विकास यात्रा में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शिवराज सरकार विकास में विश्वास करने वाली सरकार है, जो बोलती है वो करती है। जिसका विकास शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की गली चोराहों तक दिख रहा है। विकास कार्यों का मूल्यांकन करना है तो अतीत में झांक कर देखो, जहाँ न सड़कें हुआ करती थी और न ही पर्याप्त बिजली थी। वर्तमान सरकार द्वारा हर गाँव को पक्की सड़क से जोड़ कर उनका विकास किया गया। पुल-पुलिया निर्माण कर ग्रामीणों को यातायात में सुलभता दी गई। इतना ही नहीं हर वर्ग के लिए योजनाएँ चलाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया गया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि यह राज्य सरकार की ही सोच थी कि हर वर्ग मजबूत और सशक्त हो, जिससे हमारा देश मजबूत और सशक्त बन सके।

विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि-पूजन

मंत्री श्री राजपूत द्वारा विकास यात्रा के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल आदि योजनाओं के हितग्राहियों को कार्ड वितरित कर शुभकामनाएँ दी। श्री राजपूत ने नल-जल योजना, राम जानकी मंदिर, आँगनवाड़ी भवन, चबूतरा एवं बाउंड्रीवाल, रविदास मंदिर, हनुमान मंदिर, सामुदायिक भवन, नाली निर्माण, निर्मल नीर, हाई स्कूल का अनुरक्षण कार्य, स्वास्थ्य केंद्र के अनुरक्षण कार्य आदि का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

विकास यात्रा का गाँव-गाँव में स्वागत किया गया। जन-प्रतिनिधि अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.