दिवाली वाले दिन ट्रेन की टिकट बुक कराने जा रहे हैं तो ध्यान दें... दिल्ली में कई जगह बंद रहेंगे रिजर्वेशन सेंटर, यहां चेक करें लिस्ट

Updated on 17-10-2025 01:11 PM
नई दिल्ली: दिवाली के अवसर पर 20 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली क्षेत्र में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) की सेवाएं आंशिक रूप से कार्य करेंगी। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में विशेष व्यवस्था की घोषणा की है। सूचना के अनुसार, आईआरसीए भवन, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन आरक्षण कार्यालयों में सायंकालीन पारी में सेवाएं केवल शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

शाम को ये रिजर्वेशन सेंटर रहेंगे बंद

शाम को दिल्ली में कई रिजर्वेशन सेंटर बंद रहेंगे। सायंकालीन पारी (दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक) में सरोजनी नगर, कीर्ति नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली शाहदरा, गाजियाबाद, कड़कड़डूमा, ओखला, नोएडा, तुगलकाबाद, सब्जी मंडी, आदर्श नगर, लाजपत नगर, रोहिणी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट ब्यूरो (ITB)/IRCA रिजर्वेशन सेंटर बंद रहेंगे। हालांकि प्रातःकालीन पारी (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक) में ये सभी केंद्र सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगे।

ये सेंटर पूरे दिन बंद रहेंगे

दिवाली वाले दिन जहां कुछ रिजर्वेशन सेंटर आंशिक रूप से काम करेंगे तो वहीं कुछ सेंटर पूरी तरह बंद रहेंगे। यानी इन सेंटर्स पर पूरे दिन कोई भी रिजर्वेशन नहीं होगा। दिवाली वाले दिन जो सेंटर पूरे दिन बंद रहेंगे उनमें संसद भवन, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रेलवे बोर्ड, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट स्थित आरक्षण केंद्र शामिल हैं। अगर आप दिवाली वाले दिन इस सेंटर पर जाकर ट्रेन का रिजर्वेशन कराने जाने का प्लान बना रहे हैं तो प्लान बदल दें। किसी और सेंटर पर जाकर रिजर्वेशन करवा लें।

दिवाली-छठ को लेकर रेलवे की तैयारी

दिवाली और छठ पूजा को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 15 से 27 अक्टूबर तक एनसीआर के रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनों के 349 फेरे लगेंगे। साथ ही अगर स्टेशन पर भीड़ बढ़ती है तो ऐसी स्थिति में रेलवे अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। पिछले वर्ष विशेष ट्रेनों के 3836 फेरे लगे थे। इस बार 30 नवंबर तक 4718 फेरे लगेंगे। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है।

एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना के लिए 166 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से पटना के लिए होंगी। एयर इंडिया 114 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस 52 अतिरिक्त उड़ानें जोड़ेगी। ये सभी उड़ानें 15 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक चलेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.