दोषमुक्ति में त्रुटियां रोकने IG रामगोपाल गर्ग ने की समीक्षा बैठक

Updated on 01-03-2025 01:45 PM

भिलाई । आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार कक्ष में रेंज के उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजन अधिकारियों के साथ दोषमुक्ति मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरणों में दोषमुक्त हुए आरोपियों के मामलों का गहन विश्लेषण किया गया।

इस दौरान विवेचना में होने वाली त्रुटियों को रोकने, भौतिक साक्ष्य एकत्र करने में सावधानी बरतने और अभियोजन की सफलता दर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में  तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर प्रस्तुत करने के महत्व परÓ विशेष चर्चा की गई, जिससे अभियोजन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इसमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, साइबर फॉरेंसिक रिपोर्ट एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से संकलित कर कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

आईजी श्री गर्ग ने निर्देशित किया कि तकनीकी साक्ष्यों को केस डायरी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए और विवेचना अधिकारी इनका समुचित उपयोग करें। आईजी गर्ग ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिया कि विवेचकों को समय-समय पर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाए, जिससे दोषमुक्ति की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

साथ ही, गवाहों के संरक्षण और उनकी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए रणनीतिक उपायों पर भी चर्चा हुई। इस समीक्षा बैठक में जिला अभियोजन अधिकारी दुर्ग अनुरेखा सिंह, उप संचालक अभियोजन बालोद प्रेमेंद्र बैसवाड़े, उप संचालक अभियोजन बेमेतरा श्रीमती अपर्णा अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक जोशी, उप निरीक्षक राज कुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक  हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती तेजस्वी गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.