IGKV के कुलपति डॉ. चंदेल कर्नल कमांडेंट की उपाधि से सम्मानित

Updated on 21-06-2024 06:17 PM

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा ‘‘कर्नल कमांडेन्ट’’ मानद रैंक प्रदान की गई। शुक्रवार को भारत सरकार की अनुशंसा पर डॉ. चंदेल को छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश एन.सी.सी. निदेशालय, भोपाल के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि से अलंकृत किया।

कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में महाजन द्वारा डॉ. चंदेल को कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि तथा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान, ग्रुप कमांडेंट रायपुर, कर्नल जी.एस. सिखरवार, डेप्युटी ग्रुप कमांडर, रायपुर और कर्नल सुमेर सिंह, आफिसर कमांडिंग 5 सीजी सीटीआई, रायपुर भी मौजूद थे। एनसीसी के अधिकारियों ने डा चंदेल की वर्दी पर बैच, स्टार और अशोक चक्र लगाकर तथा सिर कैप पहनाकर कर्नल कमांडेंट की रैंक से सम्मानित किया। मेजर जनरल अजय महाजन ने डॉ. चंदेल को उनकी नई भूमिका हेतु बधाई और शुभकामनाएं दीं। एन.सी.सी. के अधिकारियों ने इस अवसर पर डॉ. चंदेल को एन.सी.सी. की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।



मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर देश के विकास में सहभागी बनने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्रीय कैडेट कोर से जुड़कर अपना कैरियर अच्छा बना सकते हैं। एन.सी.सी. के कैडेट्स को भारतीय थल सेना, जल सेना तथा वायु सेना की भर्तियों में प्राथमिकता दी जाती है। अग्निवीर योजना के तहत भी एन.सी.सी. कैडेट्स को वरीयता प्रदान की जाती है। इसी प्रकार टाटा, रिलायंस आदि प्रतिष्ठित कम्पनियों में भी एन.सी.सी. के कैडेट्स को प्राथमिकता दी जाती है। महाजन ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय कैडेट कोर से देश के 17 लाख युवा जुड़े हैं और आगामी वर्ष 2025 तक 20 लाख युवाओं को एन.सी.सी. से जोड़ने की योजना है।


समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि एन.सी.सी. कर्नल कमांडेंट की उपाधि मिलना उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि तन पर एन.सी.सी. की वर्दी, सिर पर कैप, बैच एवं अशोक चक्र के अलंकरण से मैं बहुत गौरवान्वित तथा भाव विव्हल हूँ। उन्होंने कहा कि मैं इस वर्दी और तमगे की मर्यादा को अक्षुण्ण रखने का प्रयास करूंगा। डॉ. चंदेल ने कहा कि वर्तमान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत रायपुर, कवर्धा, राजनांदगांव और जगदलपुर महाविद्यालयों में एन.सी.सी. इलेक्टिव कोर्स संचालित किये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत 450 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षां में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी महाविद्यालयों में एन.सी.सी. इलेक्टिव कोर्स शुरू किये जाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा एन.सी.सी. सेवा संचालित करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। डॉ. चंदेल इस वर्ष छत्तीसगढ़ में एन.सी.सी. कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मानित किये जाने वाले एकमात्र कुलपति हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. (मेजर) जी.के. श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मुख्यालय स्थित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे एवं कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विद्यार्थीगण वर्चुअल माध्यम से जुडे़।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.