अक्टूबर में IIP 11.7% रही; मैन्यफैक्चरिंग, माइनिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर का अच्छा परफॉर्मेंस इसका कारण

Updated on 13-12-2023 04:32 PM

अक्टूबर में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 16 महीने के उच्चतम स्तर 11.7% पर पहुंच गई है। एक साल पहले यानी अक्टूबर 2022 में ये सिकुड़कर 4.1% हो गई थी। वहीं सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 5.8% बढ़ा था। मैन्यफैक्चरिंग, माइनिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर के अच्छे परफॉर्मेंस के कारण इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़ी है। मैन्युफैक्चरिंग का आईआईपी में तीन-चौथाई से ज्यादा योगदान है।

अक्टूबर 2023 में भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट 10.4% बढ़ गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये 5.8% सिकुड़ा था। माइनिंग सेक्टर के उत्पादन में अक्टूबर में 13.1% की ग्रोथ देखी गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2.6% थी। इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में अक्टूबर में 20.4% की ग्रोथ हुई। पिछले साल इसी महीने में इसमें 1.2% की ग्रोथ दर्ज की गई थी।

सितंबर की तुलना में अक्टूबर में सेक्टर वाइज इंडस्ट्रियल ग्रोथ:

  • मैन्युफैक्चरिंग: सितंबर के 4.5% के मुकाबले अक्टूबर में 10.4%
  • माइनिंग: सितंबर के 11.5% के मुकाबले अक्टूबर में 13.1%
  • इलेक्ट्रिसिटी: सितंबर के 9.9% के मुकाबले अक्टूबर में 20.4%
  • प्राइमरी गुड्स: सितंबर के 8% के मुकाबले अक्टूबर में 11.4%
  • कैपिटल गुड्स: सितंबर के 8.4% के मुकाबले अक्टूबर में 22.6%
  • इंटरमीडिएट गुड्स: सितंबर के 6.1% के मुकाबले अक्टूबर में 9.7%
  • इंफ्रास्ट्रक्चर सामान: सितंबर के 8.9% के मुकाबले अक्टूबर में 11.3%
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स: सितंबर के 1.1% के मुकाबले अक्टूबर में 15.9%
  • कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल गुड्स: सितंबर के 3.0% के मुकाबले अक्टूबर में 8.6%

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का बढ़ना बेहतर डिमांड का संकेत
नाइट फ्रैंक इंडिया में रिसर्च के नेशनल डायरेक्टर विवेक राठी ने कहा कि मैन्यफैक्चरिंग, माइनिंग और इलेक्ट्रिसिटी ने पिछले कुछ महीनों में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन को बढ़ाने में सक्षम रहे हैं। कैपिटल गुड्स का भी परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। यह बढ़ती आर्थिक गतिविधि और अर्थव्यवस्था में वस्तुओं की निरंतर मांग का संकेत देता है। भारत में वर्तमान आर्थिक गति बहुत मजबूत है।

इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) क्या है?
जैसा कि नाम से ही जाहिर है, उद्योगों के उत्पादन के आंकड़े को औद्योगिक उत्पादन कहते हैं। इसमें तीन बड़े सेक्टर शामिल किए जाते हैं। पहला है- मैन्युफैक्चरिंग, यानी उद्योगों में जो बनता है, जैसे गाड़ी, कपड़ा, स्टील, सीमेंट जैसी चीजें।

दूसरा है- खनन, जिससे मिलता है कोयला और खनिज। तीसरा है- यूटिलिटिज यानी जन सामान्य के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें। जैसे- सड़कें, बांध और पुल। ये सब मिलकर जितना भी प्रॉडक्शन करते हैं, उसे औद्योगिक उत्पादन कहते हैं।

इसे नापा कैसे जाता है?
IIP औद्योगिक उत्पादन को नापने की इकाई है- इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन। इसके लिए 2011-12 का आधार वर्ष तय किया गया है। यानी 2011-12 के मुकाबले अभी उद्योगों के उत्पादन में जितनी तेजी या कमी होती है, उसे IIP कहा जाता है।

इस पूरे IIP का 77.63% हिस्सा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से आता है। इसके अलावा बिजली, स्टील, रिफाइनरी, कच्चा तेल, कोयला, सीमेंट, प्राकृतिक गैस और फर्टिलाइजर- इन आठ बड़े उद्योगों के उत्पादन का सीधा असर IIP पर दिखता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.