इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं बेटे की मां, बेटे की झलक के साथ बताया उसका नाम, 2 साल पहले हुआ था पहला बच्चा

Updated on 28-06-2025 02:32 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने दो साल के अंतराल पर अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है। उसकी पहली झलक भी दिखाई है और उसका नाम भी क्या रखा है, उसकी भी जानकारी दी है। जिसके बाद इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेसेस ने उन्हें बधाई दी है। पति माइकल डोलन के साथ एक्ट्रेस की उनकी फैमिली अब पूरी हो गई है।  उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। वह लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। और अब उन्होंने दूसरी बार मां बनकर सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि 19 जून, 2025 को उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। उसकी क्यूट सी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और उसके नाम का भी ऐलान किया।

इलियाना डिक्रूज ने दूसरे बेटे का रखा नाम

बेटे की फोटो पर इलियाना ने लिखा, 'कीनू राफे डोलन से आपको मिलवा रही हूं। इसका जन्म 19 जून 2025 को हुआ था।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारा दिल भर आया है।' प्रियंका चोपड़ा, अथिया शेट्टी, विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा, करणवीर शर्मा, शोफी चौधरी, रिद्धिमा तिवारी, डब्बू मलिक, अंजना सुखानी, जहीर इकबाल समेत अन्य ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। और बेटे पर प्यार लुटाया है।

इलियाना डिक्रूज के पति और शादी

बता दें कि इलियाना ने अपने पहले बेटे का पहला जन्मदिन मनाने के कुछ समय बाद ही अक्टूबर, 2024 में बता दिया था कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को प्राइवेट रखा था। उन्होंने माइकल डोलन से 2023 में ही शादी की थी और उसी साल मां भी बनी थीं। उन्हें आखिरी बार Do Aur Do Pyaar में देखा गया था, जिसमें विद्या बालन और प्रतीक गांधी थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.