एमपी के चेकपोस्ट पर 3 हजार रुपए तक की अवैध वसूली ट्रांसपोर्टर्स बोले हम करेंगे चुनावों का बहिष्कार

Updated on 18-07-2023 04:16 PM
इंदौर । प्रदेश की चेकपोस्ट पर हो रही अवैध वसूली को रोकने की मांग लंबे समय से ट्रासपोर्टर कर रहे हैं। मामले में परिवहन आयुक्त और मंत्री तक शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली रूकने का नाम नहीं ले रही है। अब ट्रांसपोर्टर ने अवैध वसूली नहीं रोकने पर चुनाव का बहिस्कार करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत से भी मुलाकात हो चुकी है। मंत्री ने जांच दल बनाकर एक माह में रिपोर्ट बुलाई है।

मध्यप्रदेश की चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों से 1000 से 3000 रुपये तक होने वाली वसूली को रोकने के लिए ट्रांसपोर्टर एक बार फिर एकजुट हो चुके हैं। ट्रासपोर्टर्स ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर अवैध वसूली रोकने की गुहार लगाई है।

हम करेंगे चुनाव का बहिष्कार- अध्यक्ष

इंदौर ट्रक और ट्रासपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने बताया कि अवैध वसूली की जांच के लिए परिवहन मंत्री ने एक जांच दल बनाया है, जो एक माह में रिपोर्ट देगा। हमने भी मुलाकात के दौरान अवैध वसूली के वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए थे। इसके बाद भी अवैध वसूली नहीं रूकती है, तो सभी ट्रांसपोर्टर्स, मोटर मालिक और ड्राइवर चुनाव का बहिष्कार करेंगे। लाखों लोग ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं, जिनको अवैध वसूली के कारण परेशानी हो रही है।


सेधवा बार्डर का भी कर चुके दौरा

एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने बताया कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के ट्रांसपोर्टर्स का दल अवैध वसूली को लेकर सेधवा बॉर्डर का दौरा भी कर चुके हैं। बीते वर्ष संयुक्त दल ने बॉर्डर का दौरा कर ड्राइवरों से भी वसूली को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद परिवहन आयुक्त और मंत्री से मुलाकात कर अवैध वसूली बंद करने को लेकर चर्चा की थी। ट्रांसपोर्टर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं। चेक पोस्ट पर वसूली पर अंकुश नहीं लगने से ट्रांसपोटर को नुकसान हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.