जंगल में चल रही थी अवैध कटाई, आ धमका हाथी, फिर...

Updated on 08-04-2024 06:45 PM

जशपुर। जिले के फरसा-बहार जंगल में सोमवार को कुछ ग्रामीण अवैध कटाई कर रहे थे। इस दौरान वहां एक हाथी आ धमका। सभी ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक ग्रामीण हाथी से नहीं बच सका और मारा गया। इस दौरान वहां 3 अन्य साथियों ने वहां से जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग ने उनकी मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, इस हाथी ने पहले रायगढ़ के लैलूंगा बस स्टैण्ड पर भारी उत्पात मचाया था। वहां के लोगों ने मिलकर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। इसके बाद हाथी ने फरसाबहार जंगल में आकर लकड़ी काटने गए 4 ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

फरसाबहार वन परिक्षेत्र अधिकारी आकांक्षा लकड़ा ने बताया कि चार लोग अवैध लकड़ी काटने जंगल गए थे। इसी दौरान रायगढ़ के लैलूंगा बस स्टैंड से भगाए हाथी ने डोंगादरहा निवासी अमीर एक्का को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, लैलूंगा से खदेड़े हाथी के ऊपर जशपुर वन अमला लगातार ड्रोन कैमरा से निगरानी कर रहा था। जिसके बाद हाथी को लेकर एलर्ट भी जारी किया जा रहा था। इसी बीच यह भयावह हादसा हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.