सरकारी बंगलों में अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी

Updated on 05-02-2026 11:59 AM
भोपाल, राजधानी के चार ईमली, 74 बंगले, 45 बंगले, प्रोफेसर कालोनी समेत अन्य स्थानों पर सरकारी बंगलों में रहने वाले पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, राजनीतिक दलों के साथ उन अधिकारी कर्मचारियों की फजीहत होने वाली है जो पद से हटने, तबादला या रिटायरमेंट होने के बाद भी बंगलों और सरकारी आवासों में जमे हैं। ऐसे लोगों से वसूले जाने वाले किराए की राशि गृह विभाग ने तय कर दी है। सरकार ने शासकीय आवास आवंटन नियमों में संशोधन करते हुए बंगलों, सरकारी आवासों के लिए तय अवधि के बाद खाली नहीं करने पर दस गुना पेनाल्टी वसूलने का आदेश जारी कर दिया है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद तय किराया दरें लागू भी हो गई हैं। इसका असर बीजेपी के उन पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल में पदाधिकारी रह चुके नेताओं, शासकीय सेवा से रिटायर होने वाले और भोपाल से बाहर स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर पड़ना तय है। इसके लिए नियम भी तय कर दिए गए हैं कि किस स्थिति में तीन माह तक सामान्य किराया और उसके बाद दंड के रूप में किराया वसूला जाएगा।

राज्य शासन के गृह (सामान्य) विभाग द्वारा नियम-17 में बदलाव करते हुए जो नई व्यवस्था तय की गई है उसके अनुसार अब भोपाल से बाहर तबादला होने पर अधिकारी कर्मचारी अधिकतम 6 माह तक सामान्य किराए पर आवास में रह सकेंगे। इसके बाद उनसे पेनाल्टी किराया वसूला जाएगा और बेदखली की कार्रवाई होगी। इन नियमों में यह भी कहा गया है कि अधिकारी कर्मचारी के रिटायर होने की स्थिति में वह छह महीने तक आवास में रह सकेगा। इसमें पहले 3 माह सामान्य किराया लगेगा जबकि अगले 3 माह बाद 10 गुना पेनाल्टी किराया लगेगा। नियमों में यह भी कहा गया है कि त्यागपत्र देने, सेवा से पृथक होने या अन्य कारणों से आवास रखने की अनुमति अधिकतम 3 माह तक रहेगी और इस अवधि तक सामान्य किराया वसूला जाएगा। इसके बाद नियम अनुसार पेनाल्टी किराया वसूला जाएगा।

पेनाल्टी के रूप में वसूले जाने वाले किराए की दरों में भी बदलाव

  • विभाग द्वारा नियम-37 के अंतर्गत अलग अलग कैटेगरी के शासकीय आवासों के लिए वर्तमान और प्रस्तावित पेनाल्टी किराया दरें भी जारी की गई हैं।
  • आवास आवंटन नियमों में कहा गया है कि बी टाइप के आवासों के मामले में नियम 17 क के अंतर्गत किराया 3000 रुपए मासिक है। रिटायरमेंट के तीन माह की समय अवधि के बाद अतिरिक्त तीन माह की अवधि के लिए ₹ 3000 किराया ही लगेगा। इसके बाद ₹ 30000 किराया वसूला जाएगा और अनधिकृत आधिपत्य घोषित होने पर दंड स्वरूप मासिक किराया ₹90000 लिया जाएगा।
  • इसी तरह सी टाइप के आवासों का किराया ₹2400 तय है जो रिटायरमेंट के बाद तीन माह की अवधि पूरी होने पर 10 गुना यानी 24000 हो जाएगा और जब यह अवैध आधिपत्य की श्रेणी में आएगा तो पेनाल्टी के रूप में मासिक किराया 72000 होगा।
  • डी टाइप के आवासों के मामले में किराया 1800 रुपए तय है जो रिटायरमेंट के तीन माह की अवधि के बाद 18000 रुपए होगा और इसके बाद यह अनधिकृत कब्जे के रूप में 54000 रुपए महीने हो जाएगा
  • गृह विभाग के निर्देश में यह भी कहा गया है कि ई टाइप की आवास का किराया अभी ₹1500 है जो रिटायरमेंट के तीन माह की अवधि के बाद ₹15000 महीना होगा और पेनाल्टी लगने की स्थिति में 45000 रुपए हो जाएगा।
  • कर्मचारियों के आवासों के लिए ऐसी होगी पेनाल्टी

    • एफ टाइप के आवास का किराया अभी ₹ 900 है जो 3 माह के रिटायरमेंट के बाद ₹ 9000 और पेनाल्टी की स्थिति में 27000 रुपए होगा।
    • जी टाइप के आवास का किराया अभी ₹600 है जो रिटायरमेंट के 3 माह की अवध के बाद ₹ 6000 और अवैध कब्जा की स्थिति में 18000 रुपए हो जाएगा।
    • इसी तरह एच टाइप का आवास अभी ₹ 300 में है जो रिटायरमेंट के तीन माह तक की अवधि पूरी होने के बाद ₹ 3000 और 6 माह पूरे होने पर ₹ 9000 महीने वसूला जाएगा।
    • जिन कर्मचारियों को आई टाइप के आवास आवंटित है उन्हें अभी ₹100 किराया देना पड़ता है जो रिटायरमेंट के तीन माह बाद ₹1000 होगा और अवैध कब्जा की स्थिति में ₹3000 हो जाएगा।
    • गृह विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभी आवास की श्रेणी पर सामान्य लाइसेंस शुल्क ₹ 3000 लिया जाता है और अनधिकृत होने पर यह पहले माह में ₹ 90000 होगा। इसके बाद 99 हजार रुपये दूसरे माह में, 1 लाख 8000 रुपए तीसरे माह में, 117000 रुपए चौथे महीने में, 126000 रुपए पांचवें माह में और 133000 छठे माह में होगा। इसी तरह से हर महीने पेनल्टी राशि बढ़ती जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.