लखनऊ में क्रिकेटर ऋषभ पंत, पूरन के अवैध पोस्टर:LSG ने बिना परमिशन 20 कंपनियों की ब्रांडिंग कर दी

Updated on 26-03-2025 04:58 PM

लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अवैध रूप से कटआउट लगा दिए। हजरतगंज चौराहे पर स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई सहित अन्य खिलाड़ियों की बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगा दी गई है।

इसे देखकर नगर निगम अधिकारी तनाव में आ गए। चेक करवाया तो पता चला कि फ्रेंचाइजी ने नगर निगम से कटआउट और ब्रांडिंग के लिए कोई परमिशन ही नहीं ली है।खबर की सूचना मिलते ही नगर निगम और LSG फ्रेंचाइजी के लोग होर्डिंग्स को हटाने पहुंच गए।

बिजली के पोल और बिल्डिंग्स पर की अवैध ब्रांडिंग

बिजली के पोल और ऊंची जगहों पर LSG के खिलाड़ियों के कटआउट लगे हैं। इसके साथ 20 कंपनियों की ब्रांडिंग भी की गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हजरतगंज में गलत ढंग से कट आउट लगाए गए हैं। उन्हें हटवाया जाएगा।

बीच चौराहे पर कट आउट लगाने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा लखनऊ के हजरतगंज में बीच चौराहे पर LSG के कट आउट लगा दिए गए हैं। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई है। इससे सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।

नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि हजरतगंज में कट आउट लगाने की अनुमति नहीं ली गई है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पीआरओ का कहना है कि ब्रांडिंग के लिए ये पोस्टर शहर में लगाए गए हैं।

गोमतीनगर, इंदिरानगर और चौक के लिए परमिशन है

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि चौक, गोमतीनगर और इंदिरानगर सहित कुछ और जगहों पर प्रचार के लिए कटआउट, होर्डिंग और बैनर लगाने की परमिशन ली गई है। इसमें LSG के झंडे लगाने की भी परमिशन है। इसकी अनुमति भी नगर निगम की तरफ से दी गई है। ​​​​​​जरूरी अर्हता पूरी करने पर प्रचार के लिए होर्डिंग, बैनर सहित अन्य चीजें लगाई जाती हैं।

हजरतगंज है हेरिटेज जोन फसाड गाइडलाइन के अनुसार हजरतगंज की बिल्डिंग के रंग सिर्फ पिंक और यलो कलर में हो सकते हैं। इसके साथ ही साइन बोर्ड, खिड़की, बिल्डिंग के डिजाइन में बदलाव नहीं करने नियम तय किए गए हैं। यहां पर बोलार्ड्स, डस्टबिन, बेंच, रेलिंग, लैंप पोस्ट सहित अन्य चीजें हेरिटेज लुक में हैं। हजरतगंज को आकर्षक बनाने के लिए इसे हेरिटेज लुक दिया गया है।

पांच दिन पहले DM लगा चुके हैं फटकार

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) होम ग्राउंड में फैंस को जोड़ने में सबसे ज्यादा फिसड्‌डी साबित हो रही है। टीम को मैनजेमेंट की लापरवाही से होम एडवांटेज नहीं मिल रहा है। LSG मैनेजमेंट ने न तो इकाना में अब तक कोई इवेंट किया, न ही कहीं टिकट काउंटर खोला। इस मामले में लखनऊ DM विशाख जी ने LSG मैनेजमेंट, बीसीसीआई, यूपीसीए के साथ बैठक की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्थानीय दर्शकों के लिए आप टिकट काउंटर खोलिए।

बता दें कि LSG ने मेंबरशिप के लिए 3000 रुपए का चार्ज लगा दिया है। यही वजह है कि बड़े मैचों में लखनऊ के दर्शक LSG को सपोर्ट करने के बजाय, दूसरी टीमों को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। यह बात कोच जहीर खान भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस मान चुके हैं।

लोकल फैंस को व्यवस्थाओं पर नहीं दिया जवाब

डीएम ने ऑनलाइन टिकट बेचने वाली फ्रेंचाइजी बुक माई शो के प्रतिनिधियों से कहा- मैच से पहले शामिल होने वाले दर्शकों की संख्या रोजाना प्रशासन को जरूर उपलब्ध कराएं। जिससे क्राउड मैनेजमेंट बेहतर हो सके। इस बारे में जब LSG मैनेजमेंट से जुड़े लोगों से बातचीत की गई, तो इधर-उधर की बातों का हीलाहवाली करते रहे।

लोकल फैंस को दी जानी वाली व्यवस्थाओं को लेकर भास्कर रिपोर्टर ने LSG के पीआरओ चंद्र प्रकाश गुप्ता से मामले में बात की और ई- मेल भी किया, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.