मंत्रियों के नाम पर कर रहे थे अवैध वसूली, थाने में हुई शिकायत...

Updated on 05-06-2023 09:38 PM
सूरजपुर। जिले में मंत्रियों के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के गेम रेंज कोदोरा में तैनात वन परिक्षेत्र अधिकारी ने प्रतापपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों के खिलाफ विरुद्ध धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर किया है। वहीं दोनों युवक जिस गाड़ी में पहुंचे थे, उस गाड़ी में भाजपा भाजपा मंडल अध्यक्ष की पट्टी लगी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली है और युवकों की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर निवासी विरेंद्र पांडेय जो कि बलरामपुर जिले के गेम रेंज कोदोरा में वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर तैनात हैं, उन्होंने प्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि रविवार की शाम लगभग छह सात बजे के बीच जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि बलरामपुर जिला अंतर्गत डौरा निवासी अभिषेक गुप्ता व मेसरी उर्फ उमेश गुप्ता उनके घर से बाहर निकल रहे थे। उन्होंने युवकों से पूछा की आप लोग मेरी अनुपस्थिति में मेरे घर में किस लिए आए थे तो आरोपितों ने कहा कि वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के लोग हैं तथा चुनाव में होने वाले खर्च के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पैसा देना है इसलिए वन मंत्री मो. अकबर के कहने पर सभी वन परिक्षेत्रों से पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। आरोपितों ने आवेदक से कहा कि आप तत्काल पैसे की व्यवस्था करें।


युवकों ने कहा कि आप से पहले भी पैसा मांगा गया था पर आप ने अभी तक नहीं दिया है। इस पर गेम रेंजर ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इससे दोनों युवक भड़क ग‌ए उन्हें सभी कार्यों की जांच कराने की बात कहते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। गेम रेंजर द्वारा गाली गलौज देने मना करने पर युवकों ने आवेदक के ऊपर ईंट से हमला कर दिया।

घटना को देखकर जब आस पड़ोस के लोग आरोपितों की ओर दौड़े तो दोनों मौके पर ही अपनी कार छोड़कर भाग खड़े हुए। शिकायत में उक्त वन अधिकारी ने बताया है कि आरोपित इससे पहले भी कई बार उनसे फोन पर पैसे की मांग कर चुके हैं। जिस क्रेटा कार क्रमांक सीजी 30 डी 9123 से दोनों युवक वन परिक्षेत्र अधिकारी विरेंद्र पांडेय के घर अवैध उगाही करने पहुंचे थे, उस कार के सामने की ओर लगी प्लेट में भाजपा मंडल अध्यक्ष डौरा जिला बलरामपुर लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने  दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.