स्टेशन से शहर के 16 रूट पर चलेंगी 100 ई-बसें:हर 15 मिनट में छूटेंगी

Updated on 12-05-2025 01:46 PM
रायपुर, राजधानी के 16 अलग-अलग रूट पर ई-बसें चलाने का प्लान तैयार कर लिया गया है। हर 15 मिनट में बस स्टेशन से छूटेगी। 9 से 12 मीटर लंबी बसें रेलवे स्टेशन से शहर के हर इलाके में पहुंचकर वहां से स्टेशन लौटेगी।

रूट तय करने के अलावा बसों के संचालन और मेंटेनेंस के लिए जरवाय के नए बस डिपो से किया जाएगा।

तीन-चार माह के भीतर डिपो तैयार हो जाएगा। इस दौरान केंद्र से बसें भी नगर निगम को मिल जाएंगी। ई बसों का संचालन शुरू होने से लोगों पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा आसानी से मिलने लगेगी। अभी शहर में केवल 37 बसें चल रही हैं। ये शहर के सभी इलाकों में नहीं पहुंच पाती हैं।

इस वजह से लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर तरीके से नहीं मिल पा रही है। राजधानी में ई-बसें चलाने का प्रयास पिछले करीब एक साल से चल रहा है। केंद्र सरकार की ई-बस योजना के तहत राजधानी रायपुर को 100 बसें मिलना तय हुआ है। इसके लिए निगम का केंद्र के साथ औपचारिक अनुबंध होना बाकी है।

अनुबंध होते ही रायपुर निगम को बसों की सप्लाई कर दी जाएगी। अभी शहर में चल रही सिटी बसों के लिए आमानाका में पुराना बस डिपो है। लेकिन ई-बसों का संचालन जरवाय से किया जाएगा। यहां करीब पांच एकड़ जमीन पर 10.85 करोड़ खर्च कर डिपो बनाया जा रहा है।

इस तरह रूट निर्धारित किए गए

{स्टेशन से कुम्हारी बस्ती, घड़ी चौक वाया कुम्हारी चौक { स्टेशन से माना एयरपोर्ट वाया घडी चौक, माना कैंप { स्टेशन से मंदिर हसौद, नवागांव, पलौद, कोटनी { स्टेशन से पंडरी, मोवा, जीरो पाइंट, { विधानसभा, खरोरा { स्टेशन से फाफाडीह, सिलियारी स्टेशन { स्टेशन से फाफाडीह, भनपुरी, उरला, कुम्हारी {एयरपोर्ट से टाटीबंध चौक होकर भिलाई-दुर्ग {स्टेशन से घड़ी चौक, मैग्नेटो माल, एमएम फन सिटी { स्टेशन से घडी चौक, माना बस्ती, रावतपुरा कालेज,

चंपारण { स्टेशन से तेलीबांधा, मंदिर हसौद, कुरुद, चंद्रखुरी { स्टेशन से धरसींवा, खैरखुंट, सुंगेरा { स्टेशन से नवा रायपुर मंत्रालय, संचालनालय { स्टेशन से मंत्रालय, संचालनलय होकर माना बस्ती { एयरपोर्ट से तेलीबांधा, कुम्हारी, पावर हाउस, दुर्ग { स्टेशन से पंडरी बस स्टैंड, विस, मांढर, सिलियारी { स्टेशन से भाठागांव बस स्टैंड।

जल्द आएंगी बसें जरवाय में ई-बसों का डिपो बनाकर संचालन किया जाएगा। यहीं मेटनेंस तथा चार्जिंग इत्यादि सभी सुविधाएं होंगी। केंद्र से ई-बसों की सप्लाई भी जल्द होगी। इससे पहले कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी है। नवंबर तक बसें पहुंच जाएंगी। विश्वदीप, कमिश्नर नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.