बीमारी ने देवोलीना बनर्जी को किया बेटियों से दूर, इन्फ्लूएंजा बी वायरस की चपेट में एक्ट्रेस

Updated on 01-03-2023 08:32 PM
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी हाल ही में श्रीलंका की ट्रिप से लौटी हैं। वह यहां अपने पति गुमीरत चौधरी और दोनों बेटियों दिविशा-लियाना के साथ गई थीं। वहां से तो वह राजी खुशी वापस आ गई थीं लेकिन अब उनके साथ एक गोची हो गई है। वह इन्फ्लूएंजा बी से संक्रमित हो गई हैं। ऐसे में वह अपने परिवार से अलग रहेंगी। साथ ही बेटियों के भी संपर्क में भी नहीं आएंगी। क्योंकि वह सभी सुरक्षित हैं और ये इन्फेक्टेड हो गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अब जल्द ठीक होने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह सभी प्रिकॉशन्स भी ले रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थीं। उनकी तबीयत नासाज थी। वह सभी सावधानियां बरत रही थीं। पहले से ही सारे प्रिकॉशन्स ले रही थीं लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ। सर्दी-झुकाम बेहतर नहीं हुआ तो 'चिड़िया घर' एक्ट्रेस ने टेस्ट करवाया। इसके बाद उन्हें पता चला कि वह 'इन्फ्लूएंजा बी' वायरस से संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। उसमें इसकी जानकारी दी है।

देबिना की तरफ से जारी स्टेटमेंट

एक्ट्रेस की तरफ से जारी स्टेटमेंट में लिखा है- 'मैं बताता चाहूंगा कि वह रिकवर कर रही हैं। वह पूरे अच्छे तरह से प्रिकॉशन्स ले रही हैं। अच्छा खा-पी भी रही हैं। साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान दे रही हैं कि उनकी बच्चियां उनसे दूर रहें। उनकी अच्छी देखभाल होती रहे। जल्द ही वह ठीक होकर दमदार वापसी करेंगी। ऐसी उम्मीद है।'

बेटियों संग गुरमीत-देबिना की पहली इंटरनेशन ट्रिप

बता दें कि देबिना और गुमीरत ने बेटियों के साथ ये पहली इंटरनेशनल ट्रिप प्लान की थी। कपल वैलेंटाइन डे और वेडिंग एनिवर्सरी दोनों ही सेलिब्रेट करने के लिए परिवार और बच्चों के साथ श्रीलंका गए थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बात उनकी हेल्थ पर बन आएगी। खैर। एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया भी था कि ये ट्रिप उनके लिए कितनी मुश्किल रही थी। उनकी बड़ी बेटी लियाना फ्लाइट में लगातार रो रही थी। इतना ही नहीं, वह अपना फोन भी श्रीलंका के होटल में भूलकर इंडिया वापस आ गईं। हालांकि बाद में उन्हें वो फोन मिल जाएगा। उनकी बात होटलवालों से हो गई है। फिलहाल फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.