19 जनवरी से शुरू होगा ILT-20 सीजन-2 सबा करीम बोले- डेविड वॉर्नर, अंबाती रायडू जैसे सितारे हिस्सा लेंगे

Updated on 05-12-2023 02:29 PM

इंटरनेशनल लीग T-20 (ILT-20) का दूसरा सीजन 19 जनवरी से 17 फरवरी तक यूएई में खेला जाएगा। इस बार डेविड वॉर्नर, कायरन पोलार्ड और अंबाती रायडू जैसे सितारे भी खेलते नजर आएंगे। लीग से जुड़े पूर्व भारतीय क्रिकेट सबा करीम ने यह जानकारी सोमवार को भोपाल में दी। सबा इस समय ILT20 की ट्रॉफी के साथ भारत के अलग-अलग शहरों के विजिट पर हैं। सोमवार को वे इसी सिलसिले में दैनिक भास्कर के भोपाल ऑफिस आए थे।

क्या है ILT20?
सबा ने बताया कि ILT20 एक फ्रेंचाइजी बेस टी-20 लीग है, जिसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड करवाता है। लीग में 6 फ्रेंचाइजी की टीमें हिस्सा लेती हैं। 19 जनवरी 2024 से लीग का दूसरा सीजन शुरू होगा। पहले सीजन का खिताब गल्फ जाइंट्स ने जीता था। टीम ने 12 फरवरी 2023 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर्स को 7 विकेट से हराया था।

लीग की ट्रॉफी भी खास है
सबा ने कहा- 'इंटरनेशनल लीग की ट्रॉफी यूनिक है। इसमें यूएई की खूबसूरती को दर्शाने का प्रयास किया गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की हाईट से मिलती-जुलती इसकी भी हाइट रखी गई है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 830 मीटर है, इसे मिलीमीटर में कन्वर्ट कर ट्रॉफी की ऊंचाई 830 मिलीमीटर रखी गई। इस पर बना 7-पॉइंट क्राउन UAE के 7 राज्यों की यूनिटी को दर्शाता है। जबकि 12.2 किलोग्राम का वजन यूएई के गौरव का प्रतीक है, क्योंकि 2 दिसंबर (12वें महीने का दूसरा दिन) को यूएई का नेशनल-डे मनाया जाता है। इसी दिन इस साल का ट्रॉफी टूर भी शुरू किया गया।'

ट्रॉफी के अंदर एक बेहद खूबसूरत पेंडेंट रखा गया है, इसे ट्रॉफी जीतने वाली टीम ही देख सकती है। ट्रॉफी को इंग्लैंड के थॉमस लुइट ने डिजाइन किया है।

इंटरनेशनल लीग T-20 का फॉर्मेट
इंटरनेशनल लीग T-20 लीग (ILT20) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे फॉर्मेट में खेली जाती है। मुकाबले 3 मैदानों पर होने हैं। सभी टीमों को आपस में लीग मैच खेलने होते हैं। लीग राउंड में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें के बीच क्वालिफायर-1 होता है, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर होता है।

क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से क्वालिफायर-2 खेलती है। क्वालिफायर-2 और क्वालिफायर-1 की विनर के बीच फाइनल होता है।

करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को जोड़ने के लिए ट्रॉफी टूर
जी एंटरटेनमेंट के प्रेसिडेंट राहुल जोहरी ने कहा- 'ILT-20 लीग के ट्रॉफी टूर की शुरुआत कर हमें खुशी हो रही है। प्लेयर्स की एक्सीलेंस और अचीवमेंट को प्रतीक मानकर ही स्पेशल ट्रॉफी को बनाया गया है। देश को टॉप क्वालिटी क्रिकेट से रूबरू कराने के लिए जी एंटरटेनमेंट कमिटेड है। सीजन-1 की बेहतरीन सक्सेस के बाद क्रिकेट एंटरटेनमेंट में नए रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से दूसरे सीजन की शुरुआत होगी।

भारत के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी फैंस को ILT-20 से जोड़ने के लिए देश में ट्रॉफी टूर कराया जा रहा है। सीजन-1 में भी इंडियन फैंस के सपोर्ट ने टूर्नामेंट को सफल बनाया। हमें पूरा यकीन है कि ट्रॉफी टूर से देशभर के फैंस एक नया कनेक्शन बना सकेंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.