'लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं', भोपाल के कारोबारी से मांगे 10 करोड़, न देने पर दी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी

Updated on 21-03-2026 02:37 PM

 भोपाल। लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कोलार क्षेत्र में एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बाक्सर बनकर दो बार फोन किया और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

कारोबारी ने रुपये देने में असमर्थता जताई, तो उसने कहा कि गैंग के गुर्गे उसे निपटा कर चले जाएंगे। उसका मुंबई के राजनेता बाबा सिद्दीकी के जैसा हाल हो जाएगा। कारोबारी की शिकायत पर कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला

  • पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय गौरव जैन पार्वती नगर (कोलार) के रहने वाले हैं। वह पेशे से ज्वैलर हैं और अन्य व्यापारों से भी जुड़े हैं। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को वॉट्सएप पर एक वीपीएन नंबर से कॉल आया था। काल करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश हैरी बाक्सर होना बताया।
  • उसने कहा कि तू सोने का बड़ा व्यापारी है और बहुत रुपये कमा रहा है। 10 करोड़ रुपये तैयार रखना। अपने हितैषियों से मेरे बारे में पूछ लेना और गूगल पर नाम सर्च कर लेना। अगले दिन फिर कॉल करूंगा, तब गौरव ने फोन को नजरअंदाज कर दिया।

  • शुक्रवार दोपहर को दोबारा उन्हें उसी नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को फिर हैरी बाक्सर बताया और रुपयों के इंतजाम की बात पूछी। जब गौरव ने रुपये न देने की बात कही तो उसने गैंग के गुर्गों से उसे जान से मारने की धमकी दी।
  • बदमाश ने कहा कि उसके पास तुम्हारी पूरी रैकी है। इसके बाद आरोपित ने फोन काट दिया और गाली-गलौज के मैसेज गौरव को भेजे। शिकायत पर कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है।
  • पुलिस कर रही नंबर की जांच

    कॉल करने वाले ने खुद को लारेंस गैंग का बदमाश होना बताया है। पुलिस नंबर की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वीपीएन नंबर होना प्रतीत हो रहा है। मलकीत सिंह, एडिशनल डीसीपी, जोन-4



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 September 2026
    वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
     21 September 2026
    लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
     21 September 2026
    नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
     21 September 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
     21 September 2026
    मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
     20 September 2026
    गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
     20 September 2026
    जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
     20 September 2026
    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
     20 September 2026
    पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
    Advt.