बिलासपुर में IMAEC स्टील-पावर प्लांट का विरोध:ग्रामीणों ने पानी-प्रदुषण-सड़क के लिए जनसुनवाई में हंगामा किया

Updated on 20-11-2025 12:10 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक में IMAEC स्टील एंड पावर लिमिटेड खोले जाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। 19 नवंबर को इसे लेकर जनसुनवाई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया।

पुलिस ने जनसुनवाई में बाधा डालने वाले आंदोलनकारियों को पकड़ लिया। वहीं, पर्यावरण विभाग ने विरोध और हंगामे के बाद भी जनसुनवाई की औपचारिकता पूरी कर ली। दरअसल ग्रामीणों ने प्लांट लगने से होने वाली पानी, प्रदुषण और सड़कों की समस्या को लेकर विरोध जताया है।

स्थानीय लोगों के आवेदन को दरकिनार

दरअसल, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में आईएमएईसी स्टील एंड पावर लिमिटेड की स्थापना को लेकर 19 नवंबर को जनसुनवाई रखी थी। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई का विरोध करते हुए 3 नवंबर को पर्यावरण प्रदूषण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदनपत्र दिया था।

लेकिन, उनके इस आवेदन को नजरअंदाज करते हुए नियमों को दरकिनार कर जनसुनवाई आयोजित की गई।

कोलवाशरी के बाद अब स्टील प्लांट का प्रदूषण

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम सकर्रा से लगे हुए ग्राम बेलमुंडी में कोलवासरी पहले से संचालित है। कोलवाशरी प्रबंधन के द्वारा सीएसआर राशि से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नही कराया गया है।

सामाजिक कल्याण की राशि क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण, तालाब, पचरी, रोड निमार्ण, गरीब बच्चों की शिक्षा प्रदान करने की समूचा खर्च उठाना अनुबंध पत्र में लिखा जाता हैं। लेकिन, क्षेत्र की सड़कों की हालत जर्जर है।

कोयले के डस्ट से बिमारीयां फैल रही है। उद्योग से लगे हुए किसानों की फसलों का मुआवजा कलेक्टर दर पर किया जाना होता है। लेकिन, प्रबंधन ने कोई भी मुआवजा नहीं दिया है।

पानी की समस्या से जूझ रहे लोग, आने वाला समय होगा भयावह

जनसुनवाई में आईएमएईसी स्टील एंड पावर लिमिटेड कम्पनी ने नदियों से पानी का दोहन और उपयोग करने की बात कही है। क्षेत्र की दो नदिया घोघा एवं मनियारी नदी से पानी का उपयोग करने का दावा किया गया है। जबकि, घोघा एवं मनियारी का जल गर्मी के दिनों में चेक डेम होने के बाद भी जल का स्तर 80 प्रतिशत सूख जाता है।

ऐसे में जब भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिलता, तो आने वाले समय में प्लांट शुरू होने के बाद पानी की समस्या भयावह हो जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए डैम से पानी नहीं मिलेगा।

जनसुनवाई के विरोध में जमकर हंगामा

जनसुनवाई शुरू होने से पहले ही प्रदर्शनकारी बाहर से बुलाए गए लोगों को रोकने की कोशिश करते रहे। आरोप है कि प्रबंधन ने विरोध को देखते हुए जनसुनवाई में चार पहिया वाहनों में लोगों को लेकर पहुंचे थे, जो उनकी समर्थन में बातें करते रहे।

जबकि, स्थानीय लोग अपनी समस्याएं गिनाते हुए जनसुनवाई का विरोध कर हंगामा मचाने लगे। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने जनसुनवाई का विरोध कर हंगामा करने वाले लोगों को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि, उन्हें जनसुनवाई के बाद छोड़ दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.