आईएमएफ ने भी दिखाया ठेंगा... आखिर कैसे दूर होगी पाकिस्तान की कंगाली? चीफ जस्टिस ने बताया 'इकलौता रास्ता'

Updated on 10-02-2023 07:17 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान इस वक्त राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहा है। शहबाज सरकार के सामने लचर अर्थव्यवस्था की चुनौती है। वहीं इमरान खान नीत विपक्ष जनता के मुद्दे उठाने के बजाय मुल्क में दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के चीफ जस्टिस (CJP) उमर अता बंदियाल ने गुरुवार को कहा कि मुल्क की सभी समस्याओं का हल आम चुनाव ही हैं। शहबाज सरकार का आरोप है कि इमरान खान की गलत नीतियों की वजह से ही देश की यह हालत हुई है।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, उन्होंने सरकार की ओर से एनएबी (National Accountability) अध्यादेश में संशोधन को चुनौती देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। पाकिस्तान के शीर्ष जज ने कहा कि मुल्क में सभी समस्याओं का समाधान जनता के फैसले (आम चुनाव) से ही संभव है। सीजेपी बंदियाल, जस्टिस इजाज उल अहसन और जस्टिस सैयद मंसूर अली शाह की तीन सदस्यीय शीर्ष अदालत की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की।

विपक्ष कर रहा चुनाव की मांग

पाकिस्तान में पिछले साल अप्रैल में एकजुट विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर इमरान खान को सत्ता से बाहर कर दिया था। इमरान कभी विदेशी साजिश बताते और कभी पाकिस्तानी फौज पर आरोप लगाते। सत्ता जाने के बाद इमरान ने लगातार जलसे किए और इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च लेकर चले। वह सरकार से देश में चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन जानलेवा हमला होने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी को राजनीति से अलग करने का ऐलान करते हुए लॉन्ग मार्च को खत्म कर दिया था।

बढ़ने वाली हैं पाकिस्तान की मुश्किलें

वर्तमान में पाकिस्तान इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसके हालात श्रीलंका जैसे होते जा रहे हैं जिसकी अर्थव्यवस्था पिछले साल धराशायी हो गई थी। शहबाज शरीफ की आखिरी उम्मीद, आईएमएफ का कर्ज, भी अब धूमिल पड़ती दिख रही है। पाकिस्तान सरकार और आईएमएफ 10 दिनों की 'लंबी' और 'कठिन' बातचीत के बाद भी किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे हैं। इससे आने वाले समय में मुल्क का नकदी संकट और गहरा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.