भारतीय घरों में छिपा है अकूत खजाना, देश की GDP के मुकाबले ज्यादा, बैंकों में भी नहीं है इतना पैसा

Updated on 23-03-2026 03:39 PM
नई दिल्ली: अगर आपको लगता है कि देश के बैंकों में सबसे ज्यादा पैसा जमा है तो आप गलत हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह 'खजाना' भारतीय घरों में छिपा हुआ है। यह खजाना कुछ और नहीं बल्कि सोना है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों के पास मौजूद सोने की कुल कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 445 लाख करोड़ रुपये) से अधिक हो गई है।

भारतीय घरों में रखे सोने की वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह देश की जीडीपी का 125% है। सोने की कीमत में हाल में आई तेजी के कारण भारतीय घरों में रखे गोल्ड को एक नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा दिया है।

बीएसई और बैंक डिपॉजिट से भी ज्यादा वैल्यू

  • भारतीय घरों में गोल्ड की जो वैल्यू है, वह भारत के शेयर बाजार (BSE) के कुल मार्केट कैप और कुल बैंक डिपॉजिट से भी ज्यादा है।
  • सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 420 लाख करोड़ रुपये था, जबकि सोने की कुल वैल्यू करीब 445 लाख करोड़ रुपये है।
  • वहीं रिजर्व बैंक के डेटा के मुताबिक दिसंबर 2025 में बैंकों में जमा कुल रकम की वैल्यू करीब 253 लाख करोड़ रुपये है। इसकी वैल्यू भी सोने की कुल वैल्यू से बहुत कम है।

गैर संपत्ति में सोने की बड़ी हिस्सेदारी

भारतीय परिवारों की कुल गैर-संपत्ति दौलत में अकेले सोने की हिस्सेदारी 65% हो गई है। यह बैंक जमा और इक्विटी (शेयरों) के संयुक्त मूल्य का 175% है।रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2019 में भारतीय परिवारों के पास मौजूद सोने की वैल्यू 109 लाख करोड़ रुपये थी, जो जनवरी 2026 तक बढ़कर 445 लाख करोड़ रुपये हो गई है। यानी महज पांच वर्षों में इसमें चार गुना से अधिक का उछाल आया है।

देश की अर्थव्यवस्था पर असर

इस रिपोर्ट में सोने के प्रति बढ़ते रुझान को लेकर कुछ चिंता भी जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सोने की भारी खरीद वित्तीय बचत (बैंक डिपॉजिट) का भौतिक संपत्ति में परिवर्तन है। इसे घरेलू पूंजी के निर्यात के समान माना गया है। भारत में सोने की अधिकांश मांग आयात के जरिए पूरी होती है। रिपोर्ट कहती है कि लगातार सोने का आयात करने से आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है और इसमें कमी देखी जा सकती है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.