हरे-भरे माहाैल से इम्यूनिटी का कनेक्शन:फिनलैंड में बच्चाें ने लाॅन विकसित किया

Updated on 13-12-2022 05:50 PM

हरे-भरे माहाैल और लाॅन में पाैधाें-वनस्पति के बीच केवल एक महीने ही खेलने-कूदने से बच्चाें की प्रतिराेधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ गई। यूराेपीय देश फिनलैंड में एक प्रयाेग में यह नतीजा सामने आया है। डे-केयर सेंटर के कर्मचारियाें ने केंद्र में ये लाॅन बच्चाें की मदद से विकसित किए। इसमें पाैधाें की देखरेख की जिम्मेदारी बच्चाें काे साैंपी गई। इससे इन बच्चाें के स्वास्थ्य में गजब का सुधार हुआ।

3 से 5 साल के बच्चों पर हुई रिसर्च
शहराें में कंक्रीट और टाइल्स के बने शानदार डे केयर सेंटराें में खेलने वाले बच्चाें की तुलना में इन हरे-भरे डे केयर सेंटराें में बच्चाें के टी-सेल्स और प्रतिराेधक क्षमता के अन्य महत्वपूर्ण मानकों में वृद्धि हाे गई। ये बच्चे तीन से पांच साल की उम्र के थे। यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी की पर्यावरण वैज्ञानिक मारजा राेजलंड ने बताया कि सेंटर के इन बच्चाें की आंतों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवी राेजाना जंगल जाने वाले बच्चाें के समान ही स्वस्थ थे। अध्ययन में यह पहले भी सामने आया है कि हरे-भरे वातावरण में समय बिताने से प्रतिराेधक प्रणाली मजबूत हाेती है।

अध्ययन में दावा किया गया है कि पहली बार शहरी वातावरण और हरे-भरे माहाैल से प्रतिराेधक क्षमता का सीधा संबंध सामने आया है। स्टडी के अनुसार जीवित चीजाें से भरा पूरा वातावरण प्रतिराेधक प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। वहीं जैव विविधता के न हाेने से स्वास्थ्य पर बुरा असर हाेता है। इसमें प्रतिराेधक क्षमता से संबंधित बीमारियाें के लिए शहराें में जैव विविधता की कमी काे अहम कारण बताया गया है।

प्रकृति से संपर्क आंखों और दिमाग के लिए भी अच्छा
खुली प्रकृति में बच्चाें का खेलना आंखों के लिए अच्छा हाेता है। यह उनकी बेहतर मानसिक सेहत से भी जुड़ा है। हरे-भरे स्थान बच्चाें के दिमाग में संरचनागत बदलाव में भी मदद करते हैं। इन नतीजाें के लिए वास्तव में स्वस्थ हवा, ज्यादा खेलकूद क्या कारण है, अभी नहीं कहा जा सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.