सीएम बघेल की घोषणा पर अमल : 4 स्वामी आत्मानंद कॉलेज की मिली स्वीकृति
Updated on
21-06-2023 10:17 PM
रायपुर। स्कूली बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जाने के बाद अब स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में 4 महाविद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना नहीं पड़ेगा।
मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में की गई घोषणा को अमल में लाते हए आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना सहित नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा दे दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य बजट 2023-24 के नवीन मद में किए गए प्रावधानों के अनुसार 04 अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय के लिए 33 पदों के मान से 132 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।
स्वीकृत नवीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय 1.स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय कोरबा जिला कोरबा 2. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय रायगढ़, जिला रायगढ़ 3. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर, जिला बिलासपुर 4 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद जिला महासमुंद के नाम शामिल हैं। स्वीकृत महाविद्यालय के लिए सृजन किए गए 132 पद
प्राचार्य के लिए 04, सहायक प्राध्यापक के लिए 48, ग्रंथपाल के लिए 04, क्रीड़ाधिकारी के लिए 04, सहायक ग्रेड-01 के लिए 04, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 20, सहायक ग्रेड-02 के लिए 04, सहायक ग्रेड-03 के लिए 04, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 20, भृत्य के लिए 08, बुक लिफ्टर के लिए 04, स्वच्छक के लिए 04 एवं चौकीदार के लिए 04 पदों का सृजन किया गया है।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…