
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की 12 जुलाई को फिर बैठक प्रस्तावित है। यह बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में शाम साढ़े बजे होगी।
इस बैठक के एजेंडे को सरकार अंतिम रुप दे रही है। माना जा रहा है कि 18 जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।