स्वयं को सुधारिए, परिवार अपने आप सुधर जाएगा : मनीष सागरजी महाराज

Updated on 18-08-2025 12:34 PM

रायपुर। टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में रविवार को विशेष प्रवचनमाला में उपाध्याय भगवंत युवा मनीषी श्री मनीष सागरजी महाराज ने परिवार को आदर्श परिवार बनाने की सीख दी। परिवार से परमात्मा तक विषय पर प्रवचन देते हुए उपाध्याय भगवंत ने कहा कि हमारा लक्ष्य हो कि परिवार के सभी सदस्यों को धर्म का महत्व समझ आना चाहिए। हमें धर्म किसी पर थोपना नहीं है। परिवार के सभी सदस्यों को धर्म का महत्व समझाते रहना है। ऐसा करके ही सभी को धर्म का महत्व समझ में आएगा।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि अपनी आत्मा से प्रेम करो। चिंतन करो कि इस आत्मा का क्या होगा। गृहस्थ जीवन पाप करने के लिए नहीं मिला है। पुण्य कमाने के लिए मिला है। गृहस्थ जीवन के प्लेटफार्म में नहीं आते तो व्याभिचारी जीव होते। जगह-जगह विकार वासना करते रहते। गृहस्थ जीवन में हर जगह सावधान रहना चाहिए। बच्चों को यदि बेहतर बनाना है तो आपको अधिक बेहतर बनना होगा। आपको देखकर ही बच्चे आगे बढ़ेंगे। पहले अपने आप को सुधारिए, परिवार के लोग अपने आप सुधर जाएंगे। हमें अनावश्यक चीजों से बचाना है। 

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि वर्तमान में परिवार की स्थितियां विकट है। कलह, क्लेष, अशांति, अनैतिकताएं, खान-पान रहन-सहन बिगड़ गया है। परिवार को यदि अच्छा बनाना है तो वर्तमान दशा को भूल जाइए। भविष्य में परिवार की दशा कैसी होनी चाहिए, आदर्श रूपरेखा बनाएं। क्रियात्मक साधना अर्थात व्यवहार कैसा होना चाहिए। परिवार में नियम रहे कि सूर्योदय के पूर्व सभी उठे। ईश्वर का ध्यान करें। सभी छोटे-बड़े घर के मंदिर कक्ष में उपस्थित होकर परमात्मा की भक्ति करें। छोटे अपने बड़ों का चरण स्पर्श करें। हमारी प्राचीन संस्कृति ही यही है। नियम होगा तभी समर्पण होगा।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि नियम हमारे लिए ताकत है। नियम हमारे लिए संकल्प और समर्पण बल को मजबूत करता है। जिसके जीवन में नियम नहीं है वह स्वच्छंद है। परमात्मा के साथ साथ हमें गुरु के पास भी जाना चाहिए। गुरु के पास प्रत्यक्ष ज्ञान हासिल होता है। प्रत्यक्ष शंका का समाधान होता है। गुरु का उपदेश सुनकर  धर्म मार्ग पर समर्पित होना चाहिए। गृहस्थ जीवन में हम साधना की पृष्ठभूमि बना सकते हैं। बस थोड़ी सी जागृति और सावधानी चाहिए। गुरु से ज्ञान प्राप्त कर गृहस्थ में लागू करें। यही परिवार से परमात्मा तक पहुंचाएगा।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि परिवार में रहकर श्रावक के 6 कर्तव्य है। पहला परमात्मा की पूजा, दूसरा गुरु उपासना, तीसरा स्वाध्याय,चौथा संयम, पांचवा तप और छठवां दान। इन नियमों का पालन घर का प्रत्येक सदस्य अपनी-अपनी अनुकूलता के अनुसार करें। अपने बच्चों के लिए समय निकाले और उन्हें सिखाएं। बच्चों को आगे बढ़ाते बढ़ाते हम भी आगे बढ़ सकते हैं। अपना और अपने परिवार का जीवन अच्छा बनाना ही लक्ष्य होना चाहिए। समझा हुआ धर्म ही जीवन में काम आएगा। अपनों को धर्म की समझ बताइए। परिवार की ऐसी आधारशिला होगी तो परिवार आदर्श परिवार की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि जीवन के निकटतम संबंधों को मजबूत करते हुए अपने जीवन को सफल करने के रास्ते में आगे बढ़ना है। संबंध मजबूत होंगे तो विकास मजबूत होगा। संबंध मजबूत नहीं होंगे तो विकास की इमारत ढह जाएगी। हमारी संस्कृति में परिवार का अधिक महत्व बताया गया है। परिवार का मकसद आगे बढ़ने का है। हमें परिवार का अच्छा बनाना है। इससे जीवन विकास की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। परिवार कुछ ऐसा बने जिससे हमारे जीवन विकास में सहयोगी बन पाए। मनुष्य बने हैं तो विकास की चाहत है। पशु सिर्फ जीवन निर्वाह चाहता है। मनुष्य सिर्फ जीवन विकास चाहता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.