गुंडों के साथ कोर्ट में घुसे इमरान... पाकिस्तानी जज ने लगाई फटकार, कहा- बातें इंग्लैंड की लेकिन अदालत का सम्मान नहीं!

Updated on 04-03-2023 06:42 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर में काफी लोगों के साथ पेश होने पर आतंकवाद-निरोधी अदालत (एटीसी) के जज ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान पर बयान जारी किया है। जियो न्यूज के मुताबिक 28 फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री अपने खिलाफ दायर चार मामलों की सुनवाई में शामिल होने के लिए तीन अदालतों में पेश हुए। खान को तीन मामलों में अंतरिम जमानत मिली, जबकि एक मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक एटीसी में एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने खान का नाम लिए बिना कहा कि पीटीआई प्रमुख 2,000 लोगों के साथ अदालत में पेश हुए। उन्होंने कहा, 'इमरान खान ने अपनी पार्टी का नाम 'इंसाफ' रखा है, लेकिन वह 'जिंदाबाद' और 'मुदार्बाद' के नारे लगाते हैं।' न्यायाधीश ने यह भी कहा कि खान ब्रिटेन का उदाहरण देते हैं लेकिन अदालत का सम्मान नहीं करते।

    कोर्ट परिसर में घुसे पीटीआई कार्यकर्ता

    जज ने कहा, 'उन्होंने अपनी पेशी के दौरान अदालत का सम्मान नहीं किया और गुंडों को अपने साथ ले आए।' एटीसी जज ने कहा, 'अब वह मुझे अगले साल तक अदालत की सुनवाई में व्यस्त रखेंगे।' जज ने कहा कि उनके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज है। इस हफ्ते की शुरूआत में, जब खान इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर पहुंचे तो बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़कर जबरन प्रवेश किया। जियो न्यूज के अनुसार न्यायिक परिसर के सेक्टर जी-11 में सुरक्षा व्यवस्था बाधित हो गई, पीटीआई कार्यकर्ताओं ने सभी बैरियर को हटा दिया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
     01 August 2026
    मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
     01 August 2026
    मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
     01 August 2026
    मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
     31 July 2026
    ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
     31 July 2026
    तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
     31 July 2026
    इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
     31 July 2026
    काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
     31 July 2026
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
    Advt.