इमरान खान ने फिर की PM मोदी की जमकर तारीफ

Updated on 22-09-2022 07:15 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक एक वीडियो में उन्हें पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ की पाकिस्तान के बाहर की संपत्तियों के बारे में बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है। इसी क्रम में उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए पीएम मोदी की भी तारीफ की है।

इमरान खान ने नवाज शरीफ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ''नवाज के अलावा दुनिया में किसी और नेता के पास अरबों की संपत्ति नहीं है।'' एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे एक ऐसे देश के बारे में बताएं जिसके प्रधानमंत्री या नेता के पास देश के बाहर अरबों की संपत्ति है। हमारे पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भारत के बाहर कितनी संपत्ति है?"


इमरान खान ने कहा, 'कोई नहीं सोच सकता कि नवाज के पास विदेश में कितनी संपत्ति है।''

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इमरान खान ने भारत की तारीफ की है। इससे पहले भी वह भारत की विदेश नीति की कई मौकों पर तारीफ करते नजर आए थे। इमरान खान ने रूस से कम कीमत पर तेल खरीदने के लिए भारत की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार भी एक स्वतंत्र विदेश नीति की मदद से उसी पर काम कर रही थी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेतृत्व वाली सरकार को "बिना सिर के मुर्गे की तरह इधर-उधर भागने" वाली सरकार करार दिया।


इमरान खान ने ट्वीट कर कहा था, "क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद अमेरिका के दबाव में भारत नहीं आया। जनता को राहत देने के लिए कम कीमत पर रूस से तेल खरीदा। हमारी सरकार एक स्वतंत्र विदेश नीति की मदद से यही हासिल करने के लिए काम कर रही थी।" 

इससे पहले अप्रैल में भी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने भारत को "खुद्दर कौम" करार देते हुए सराहना की था। अविश्वास मत से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा था, "भारतीय खुद्दार यानी बहुत स्वाभिमानी होते हैं। कोई भी महाशक्ति भारत के लिए शर्तों को निर्धारित नहीं कर सकती है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.