चीन के इशारे पर अरेस्‍ट हुए इमरान खान? जल रहा पाकिस्‍तान, ड्रैगन को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल

Updated on 10-05-2023 07:53 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। इमरान खान समर्थक पूरे पाकिस्‍तान में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के निशाने पर देश की सबसे शक्तिशाली सेना है। इमरान समर्थकों ने देश के कई हिस्‍सों में सेना के ठिकानों को आग के हवाले कर दिया है। यही नहीं पाकिस्‍तानी सेना के मुख्‍यालय में भी इमरान खान समर्थक घूस गए और उसमें तोड़फोड़ की है। इस विरोध को कुचलने के लिए पाकिस्‍तानी सेना ने रातभर जमकर फायरिंग की है जिसमें कई लोग के हताहत होने की खबर है। इस बीच इमरान खान की गिरफ्तारी को कई विश्‍लेषक चीन के विदेश मंत्री की यात्रा से जोड़कर देख रहे हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला

दरअसल, चीन के विदेश मंत्री किन गांग अभी दो दिन पहले ही पाकिस्‍तान की यात्रा पर पहुंचे थे। इससे पहले पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर भी चीन के अपने पहले दौरे पर गए थे। चीनी विदेश मंत्री ने इस्‍लामाबाद में एक बयान दिया जिसे लेकर विवाद हो गया। किन गांग ने कहा, 'स्थिरता विकास का आधार है, एक पड़ोसी और मित्र के नाते हम पूरी ईमानदारी से आशा करते हैं कि पाकिस्‍तान में राजनीतिक ताकतें आम राय बनाएंगी और स्थिरता को बरकरार रखेंगी। साथ ही ज्‍यादा प्रभावी तरीके से घरेलू और विदेशी चुनौतियों का समाधान किया जाएगा।'

चीन ने पाकिस्‍तान में हस्‍तक्षेप किया ?


चीन के विदेश मंत्री के इस बयान को पाकिस्‍तान के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप की तरह से देखा जा रहा है। चीन के विदेश मंत्री के बाद रक्षा मंत्री भी पाकिस्‍तान पहुंचे थे और उन्‍होंने सीपीईसी में हो रही देरी पर नाखुशी जताई थी। पाकिस्‍तानी विश्‍लेषकों का कहना है कि यह चीन की नीति नहीं रही है कि वह किसी देश के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप करे। उनका कहना है कि चीन अगर ऐसा बयान देता है तो यह दर्शाता है कि हमारा देश किस तरह के तूफान का सामना कर रहा है। चीन के विदेश मंत्री के इस्‍लामाबाद से स्‍वदेश जाते ही पाकिस्‍तान में इमरान खान के खिलाफ ऐक्‍शन शुरू हो गया।

पाकिस्‍तान में अभी इमरान खान जहां अमेरिका के साथ रिश्‍ते मजबूत कर रहे हैं, वहीं शहबाज शरीफ सरकार और असीम मुनीर चीन के साथ दोस्‍ती मजबूत कर रही है। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने पिछले दिनों अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की थी। चीन चाहता है कि सीपीईसी परियोजना को आगे बढ़ाया जाए लेकिन इमरान खान की टकराव की राजनीति उसके लिए रोड़ा बन गई है। सीपीईसी परियोजना को नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ ने ही सबसे पहले शुरू कराया था।

अमेरिकी दूत रहे खलीजाद इमरान के साथ


इससे पहले अमेरिकी मीडिया ने खुफिया दस्‍तावेजों के आधार पर खुलासा किया था कि पाकिस्‍तान अब चीन की ओर बढ़ेगा। खुद पाकिस्‍तान की विदेश राज्‍य मंत्री हिना रब्‍बानी खर ने शहबाज शरीफ के साथ मुलाकात में अमेरिका की बजाय चीन के साथ बढ़ने पर जोर दिया था। इन्‍हीं वजहों से कई विश्‍लेषक इमरान खान की गिरफ्तारी को चीन के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इस बीच अफगानिस्‍तान में अमेरिका के दूत रह चुके जल्‍मे खलीलजाद ने खुलकर इमरान खान का समर्थन किया है। यही नहीं अमेरिका के विदेश मंत्री ने भी मांग की है कि संविधान के मुताबिक पाकिस्‍तान में कार्रवाई होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.