इमरान खान शराबी और नशेड़ी... मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा

Updated on 27-05-2023 07:13 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान खआन को शराबी और नशेड़ी करार दिया है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इमरान खान
शराबी और नशेड़ी हैं। उनके पैर में कोई फैक्चर नहीं हुआ था। उन्होंने इमरान खान को मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति भी करार दिया। 9 मई को गिरफ्तारी के बाद इमरान खान का पीआईएमएस अस्पताल में मेडिकल हुआ था। यह मेडिकल रिपोर्ट उस दौरान ही तैयार की गई थी। हालांकि, इमरान खान ने दावा किया था कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें जबरन एक इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बारे में उन्हें कुछ भी बताया नहीं गया।

इमरान खान के पैर में चोट को झूठा बताया

पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में दावा किया कि यह एक सार्वजनिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में उनके पैर में फ्रैक्चर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके (इमरान खान) के पैर में लगभग पांच से छह महीने तक प्लास्टर लगा रहा, हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में कोई फ्रैक्चर नहीं था। इमरान खान ने दावा किया था कि 3 नवंबर को उनकी हत्या के प्रयास के दौरान उन्हें पैर में चोट लगी थी। 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से पहले इमरान खान व्हीलचेयर पर आए थे। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद रेंजर्स की टीम उन्हें बिना व्हीलचेयर ही अपने साथ ले गई। बाद में इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया था कि रेंजर्स ने उनकी पैर पर डंडे मारे थे।

इमरान खान के ड्रग्स और शराब के शौकीन

पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल परीक्षण के दौरान इमरान खान के पेशाब का नमूना भी लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि शुरुआती रिपोर्ट में इमरान खान के शरीर में जहरीले तत्वों की मौजूदगी, शराब और कोकीन के अत्यधिक इस्तेमाल की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में इमरान खान के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी उल्लेख किया गया है, जिसके अनुसार, उनके कार्य और हाव-भाव एक फिट व्यक्ति के नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थिर मानसिक स्वास्थ्य वाला व्यक्ति इस प्रकार के हावभाव नहीं करता है। पटेल ने कहा कि मैं भी कहा करता था कि इमरान खान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

इमरान खान के मानसिक स्थिति पर भी सवाल

पटेल ने कहा कि इमरान खान के पैर में कई फ्रैक्चर नहीं था, लेकिन वो पाउडर का सेवन करते पकड़े गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद इसे पुलिस को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इमरान खान जो कुछ भी कर रहे हैं वह केवल एक एजेंट या पागल व्यक्ति ही कर सकता है। पटेल ने कहा कि वरिष्ठ डॉक्टरों का पांच सदस्यीय पैनल कह रहा है कि उनकी मानसिक स्थिरता संदिग्ध है। 9 मई की घटनाओं के बारे में बोलते हुए पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने 1971 के बाद से ऐसी स्थिति नहीं देखी है। हमारे बीच भी मतभेद थे लेकिन हम कठिन समय में सेना के साथ खड़े रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.