पाकिस्तानी सेना के खिलाफ ट्वीट किया तो खैर नहीं, इमरान खान समर्थक को हुई पांच साल की जेल

Updated on 17-02-2023 06:59 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक समर्थक को ट्विटर पर सेना का अपमान करने के आरोप में पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि फैसलाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुंसिफ खान ने सिकंदर जमान (20 साल की उम्र में) को पांच साल की जेल की सजा सुनाई और पाकिस्तानी सेना तथा उसके वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अप्रिय ट्वीट करने के लिए 250,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

इमरान खान की पार्टी का समर्थक है जमान


उन्होंने कहा कि जमान इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक हैं और उन्होंने अगस्त 2022 में बलूचिस्तान के लासबेला में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सैनिकों के खिलाफ कई ट्वीट किए। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक हादसे में सेना के छह अधिकारी और जवान शहीद हो गए। इसके बाद, एक सोशल मीडिया अभियान उभरा था, जिसकी सेना ने असंवेदनशील कहकर निंदा की और फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने इसके पीछे के दोषियों का पता लगाना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सिकंदर के ट्वीट तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा इमरान खान को सत्ता से हटाने के खिलाफ थे।

बाजवा के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं इमरान खान


इमरान खान इन दिनों कमर जावेद बाजवा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से अपील की है कि बाजवा के कार्यकाल की जांच की जाए। इमरान खान अपनी सरकार गिराने के पीछे बाजवा का हाथ होने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि, इमरान खान और जनरल बाजवा पहले काफी घनिष्ठ दोस्त रहे हैं। कहा जाता है कि बाजवा ने ही 2018 में इमरान खाान को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.