जीत गए इमरान खान... जमान पार्क से खाली हाथ लौटी पंजाब पुलिस, 'आतंकियों' को पकड़ने का सपना टूटा!

Updated on 20-05-2023 07:17 PM
के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जमन पार्क स्थित आवास पर कथित रूप से छिपे हुए आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाने वाली पंजाब पुलिस की टीम खाली हाथ लौट गई। इमरान खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक इस टीम में लाहौर के आयुक्त मोहम्मद अली रंधावा, लाहौर के उपायुक्त राफिया हैदर, डीआईजी अभियान सादिक डोगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अभियान) सोहैब शामिल थे। इससे कुछ घंटे पहले पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान के आवास पर विस्तृत तलाशी अभियान के लिए वारंट हासिल किया था।

जमान पार्क से खाली हाथ लौटी पंजाब पुलिस


समाचारपत्र डॉन ने कहा कि अवास के प्रवेश तथा निकास द्वारों तक की सघन जांच की गई और इसका मुख्य उद्देश्य वहां छिपे आतंकवादियों की तलाश करना था। बुधवार को पंजाब सरकार ने दावा किया था कि '30 से 40' आतंकवादी खान के जमान पार्क स्थित आवास के अंदर छिपे हुए हैं और खान को उन्हें सौंपने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। हालांकि, खबर में बताया गया है कि खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी इफ्तिखार गुमान ने कहा कि पंजाब पुलिस जमान पार्क से खाली हाथ लौटी है।

इमरान बोले- यहां सिर्फ बिस्कुल और पानी मिला


इमरान खान के आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए गुमान ने कहा कि मुझे लगता है कि वे समझ गए हैं कि यहां कुछ भी नहीं है। यहां उन्हें केवल पानी और बिस्कुट ही मिले। हमने आपके सामने उनके लिए घर के दरवाजे खोल दिए। अब आप उनसे पूछिए कि उन्हें क्या मिला। बुधवार को, पंजाब सरकार ने दावा किया था कि 30 से 40 आतंकवादी खान के आवास के अंदर छिपे हुए हैं। सरकार ने पीटीआई को आतंकवादियों को सौंपने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। हालांकि, बृहस्पतिवार को समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इमरान के घर के बाहर से 14 समर्थक गिरफ्तार


इस बीच लाहौर कैपिटल सिटी पुलिस के अधिकारी बिलाल सद्दिकी कामयाना ने दावा किया कि खान के जमन पार्क स्थित आवास से भागने की कोशिश कर रहे छह और 'आतंकवादियों' को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को यहां स्थित आतंकवाद रोधी अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान (70) को आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में दो जून तक गिरफ्तारी से राहत प्रदान करते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.