इमरान खान के चाहने वाले पाकिस्तान में काट रहे बवाल, PCB पर झूठा आरोप लगाकर मचा रहे हंगामा

Updated on 16-08-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उसके ही देश के लोगों ने भयंकर ट्रोल किया। पूर्व पीएम इमरान खान के फैंस पानी पी-पीकर अपने ही बोर्ड को कोस रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है देश के क्रिकेट आइकनों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित एक वीडियो से पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को बाहर किया गया।

लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि आश्चर्यजनक रूप से 1992 में विश्व कप विजेता टीम का नेतृत्व करने वाले इमरान खान वीडियो में शामिल नहीं किया गया है। लोग तीखी आलोचना करर रहे हैं और सवाल उठाया गया कि क्रिकेट बोर्ड खान के उल्लेखनीय योगदान को कैसे नजरअंदाज कर सकता है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने खेल से संन्यास लेने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की स्थापना की। वर्तमान में वह भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद, जिसके परिणामस्वरूप तीन साल की सजा हुई, 5 अगस्त से पंजाब प्रांत की अटॉक जेल में कैद हैं।

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बाद में 70 वर्षीय नेता को अयोग्य घोषित कर दिया और उन्हें पांच साल के लिए राजनीति से प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, पीटीआई ने शिकायत की कि खान को जेल में भयावह परिस्थितियों में रखा जा रहा है। 1992 में जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता था तब खान कप्तान थे, लेकिन 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किए गए पूरे दो मिनट और 20 सेकंड के वीडियो से वह पूरी तरह गायब थे। इमरान देश के साथ-साथ दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं।

पीसीबी ने अपने और इस निर्णय के पीछे के लोगों के खिलाफ हजारों ट्वीट्स के जवाब में कहा- इतिहास बनाना सिर्फ एक दिन के बारे में नहीं है, यह उन किंवदंतियों के बारे में है जिन्हें हम बनाते हैं और जो कहानियां हम लिखते हैं। भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद 9 मई को उनके समर्थकों ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए। वर्तमान में सैन्य और राज्य भवनों पर हमलों के सिलसिले में महिलाओं सहित 10,000 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ता देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं।

क्या वाकई इमरान खान नहीं हैं वीडियो में?
जब नवभारत टाइम्स ने इस दांवे को देखने को कोशिश की तो पता चला .34 मिनट पर इमरान खान की तस्वीर आती है, लेकिन वीडियो तेजी से आगे बढ़ जाता है। ऐसे में लोग यह देख पाने में चूक रहे हैं। तस्वीर में वह विश्व विजेता ट्रॉफी के साथ दिख रहे हैं। ऐसे में यह दावा कहना कि वीडियो में इमरान नहीं हैं पूरी तरह सही नहीं है। हालांकि, इमरान को अधिक तवज्जो दी जा सकती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.