इमरान खान के हेलिकॉप्टर में फिर तकनीकी खराबी करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 09-10-2022 05:58 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद रावलपिंडी में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ट्विटर पर शनिवार को बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि इमरान खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान कस्बे से बानीगाला जा रहे थे, उसी दौरान हेलिकॉप्टर को तकनीकी खामी के कारण रावलपिंडी के अदियाला गांव में उतारना पड़ा।

बयान में कहा गया है कि बाद में इमरान खान सड़क मार्ग से इस्लामाबाद के पास स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। पूर्व प्रधानमंत्री बाढ़ पीड़ितों को चेक बांटने के लिए डेरा इस्माइल खान जिला गए थे। गौरतलब है कि पिछले महीने खराब मौसम के कारण खान के विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद उताराना पड़ा था।

घटना के 1 दिन पहले ही हत्या की साजिश का लगाया आरोप
गौरतलब है कि इस घटना के एक दिन पहले ही इमरान खान ने आरोप लगाया था कि 4 लोग ईशनिंदा का आरोप लगाकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इन साजिशकर्ताओं के नाम देश के सामने रखे जाएंगे। खान ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में रैली को संबोधित करते हुए यह दावा किया।

पूर्वी पीएम ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता उन पर धार्मिक नफरत भड़काने के लिए ईशनिंदा करने का आरोप लगा रहे हैं। खान ने आरोप लगाया, 'इसके (आरोप के) पीछे क्या खेल था... बंद दरवाजों के पीछे बैठे चार लोगों ने मुझे ईशनिंदा के आरोपों में मारने का फैसला किया। अगर मुझे कुछ हुआ तो साजिशकर्ताओं के नाम वाला वीडियो जारी किया जाएगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.