कई बार हारकर भी मैदान में टिके इमरान मसूद, जानिए क्या है हर पार्टी की वेस्ट यूपी में पसंद बनने का बड़ा कारण

Updated on 04-09-2023 01:32 PM
सहारनपुर: वेस्ट यूपी के सहारनपुर से चुनाव लड़ने वाले इमरान मसूद को BSP ने पार्टी से निकाल दिया। इमरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े मुस्लिम चेहरों में गिने जाते हैं। चर्चा है कि अब वह INDIA गठबंधन के किसी दल का दामन थाम सकते हैं। एक के बाद एक चुनाव हारने के बावजूद इमरान मसूद को वेस्ट यूपी की सियासत में बड़ी ताकत माना जाता है। इस इलाके के सहारनपुर जिले के बड़े सियासी खानदान ‘काजी’ से ताल्लुक रखने वाले इमरान अक्सर सियासी फायदे के लिए पार्टियां बदलते रहे हैं। इससे पहले वह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी अलविदा कह चुके हैं।

कांग्रेस में इमरान लंबे वक्त तक रहे और राष्ट्रीय सचिव तक की जिम्मेदारी संभाली। जब समाजवादी पार्टी में गए तो वहां महज 274 दिन रहे। इसके बाद इमरान बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए और अब 316 दिन बाद पार्टी ने ही उनसे नमस्ते कर लिया है। इसके पीछे वजह यह बताई जाती है कि वह 2024 आम चुनाव के मद्देनजर खुद ही अलग होने की पटकथा लिख चुके थे। इसकी आहट BSP को हो गई तो उसने तुरंत उन्हें पार्टी से निकाल दिया। अब इमरान की कांग्रेस में घर वापसी होगी या वह राष्ट्रीय लोकदल में एंट्री लेने जा रहे हैं, सियासी गलियारों में इस पर अटकलबाजी चल रही है। कहते हैं कि पाला बदलने से पहले किस पार्टी के साथ अगली पारी खेलनी है, इसकी भूमिका इमरान पहले से ही बना लेते हैं।

इमरान को पीएम मोदी ने दिया था जवाब

हफ्ते भर पहले BSP में रहते हुए उन्होंने राहुल गांधी को सियासी हीरो बता कर दलबदल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी थी। इमरान मसूद ने अपने चाचा काजी रसीद मसूद से सियासत के गुर सीखे। वह कई बार सांसद और राज्यसभा सदस्य रहने के साथ उपराष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ चुके थे। खुद इमरान ने नगरपालिका अध्यक्ष रहकर राजनीति में एंट्री ली। इसके बाद पहली बार 2007 में निर्दलीय ही बेहट सीट से 3683 वोटों से जीकर विधायक बने, लेकिन 2012 में नकुड़ सीट से MLA का चुनाव हार गए। 2014 में इमरान ने सहारनपुर लोकसभा सीट पर ताल ठोकी, लेकिन फिर उनकी हार हुई। इस चुनाव से इमरान पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिए एक विवादित बयान से सुर्खियों में आए थे। खुद नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर आने पर इमरान के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी।

10 सितंबर को करेंगे बड़ा ऐलान

2017 में वह नकुड़ सीट से विधानसभा का चुनाव एक बार फिर हारे, लेकिन यूपी में यह चुनाव चर्चा में रहा। 2019 में वह कांग्रेस से सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन जीत फिर भी नसीब नहीं हुई। 2022 में SP से MLA का टिकट नहीं मिला तो वह चुनाव नहीं लड़ पाए। लेकिन निकाय चुनाव 2023 में अपनी भाभी को BSP से मेयर का चुनाव लड़ाकर सियासत में हलचल पैदा करने में कामयाब रहे, हालांकि भाभी भी जीत नहीं पाईं। हिम्मत नहीं हारने वाले इमरान अब 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान करके वेस्ट यूपी का सियासी पारा चढ़ाए हुए हैं। उन्होंने 10 सितंबर को अपने अगले कदम का ऐलान करने की बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.