इमरान को चुनाव से 8 दिन पहले दूसरी बार सजा : सऊदी से मिला हार बेचने पर बुशरा समेत 14 साल जेल

Updated on 31-01-2024 12:58 PM

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से 8 दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दूसरी बार सजा सुनाई गई है। खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना रेफरेंस मामले में 14 साल की जेल की सजा हुई है।

इसके बाद खान 10 साल तक किसी भी सरकारी पद पर नहीं रह सकते हैं। फैसले के तहत दोनों पर करीब 23.37 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को रावलपिंडी की स्पेशल कोर्ट ने खान को सीक्रेट लेटर चोरी के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी।

उनके साथ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के लीडर और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी सजा हुई थी। खान को 2 दिनों में 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

सऊदी क्राउन प्रिंस से तोहफे मिला नैकलेस बुशरा बीबी ने बेचा
पिछले महीने ही पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने खान और बुशरा बीबी के खिलाफ तोशाखाना से जुड़ा एक केस दर्ज कराया था। इसमें दोनों पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस से तोहफे में मिला नैकलेस बिकवा दिया था। इस पर सुनवाई करते हुए अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाई।

पाकिस्तान की पत्रकार आलिया शाह के मुताबिक पाकिस्तान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या दूसरे पद पर रहने वालों को मिले तोहफों की जानकारी नेशनल आर्काइव को देनी होती है। इन्हें तोशाखाना में जमा कराना होता है। अगर तोहफा 10 हजार पाकिस्तानी रुपए की कीमत वाला होता है तो बिना कोई पैसा चुकाए इसे संबंधित व्यक्ति रख सकता है।

प्रधानमंत्री रहते हुए खान को सऊदी क्राउन प्रिंस से एक डायमंड नैकलेस तोहफे में मिल था। इसकी कीमत 18 करोड़ पाकिस्तानी रुपए थी, इसे लाहौर के एक मशहूर ज्वेलर को बेच दिया गया था। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने एक मंत्री जुल्फी बुखारी के जरिए इस हार को बिकवाया था।

तोशाखाना (ट्रेजरी) के नियमों के मुताबिक, इमरान को यह नैकलेस जमा कराना था। लेकिन बुशरा ने ऐसा करने से मना कर दिया। साल 2022 में इस मामले की जांच शुरू हुई थी। इसके लिए ज्वेलरी शोरूम के मालिक और मैनेजर से भी पूछताछ हुई थी। इस दौरान नैकलेस बेचे जाने के वक्त का CCTV फुटेज भी मिला था। इसके बाद नैकलेस बरामद करके उसे तोशाखाना में जमा करा दिया गया था।

खान को तोशाखाना मामले में दूसरी बार सजा
इससे पहले इमरान खान को 5 अगस्त 2023 को तोशाखाना से जुड़े दूसरे मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए खान के 5 साल तक चुनाव लड़ने पर बैन लगा दिया था। इसके बाद लाहौर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

इसके अलावा खान के खिलाफ 14 केस ऐसे हैं, जिनमें उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। इसमें 9 मई 2022 को फौजी ठिकानों पर हमले का केस शामिल है। इसकी सुनवाई मिलिट्री कोर्ट में होनी है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के लिए मुफ्त जमीन लेने का केस भी है। ज्यादातर केस में चार्जशीट भी दायर नहीं हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.