पाकिस्‍तान में इमरान से लेकर जरदारी को पड़ रही गाली, पीएम मोदी की जय क्यों कर रहा जिन्ना का देश?

Updated on 14-03-2023 08:21 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। एक तरफ इमरान खान ने लाहौर से चुनाव प्रचार शुरू करके शहबाज सरकार को बैकफुट पर ला दिया है, वहीं तोशाखाने के खुलासे ने पाकिस्‍तानी नेताओं को नंगा कर दिया है। खुद को ईमानदार बताने वाले इमरान खान विदेशों से मिले लगभग सभी 111 गिफ्ट को अपने घर लेकर चले गए थे। इसके लिए इमरान खान ने या तो पैसा नहीं दिया और अगर दिया भी तो बहुत कम दिया था। इसी तरह से पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, परवेज मुशर्रफ समेत देश के 14 शीर्ष नेताओं ने तोशाखाना में जमा गिफ्ट की जमकर लूट की। इस खुलासे के बाद अब पाकिस्‍तानी मीडिया भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर रहा है।

'इंदिरा- मोदी के आगे कोई पाकिस्‍तानी नहीं ट‍िकता'


क्‍लासरा ने कहा, 'पाकिस्‍तान के लोग पीएम मोदी की आलोचना करते रहते हैं, लेकिन तोशाखाना के मामले में उनके सामने पाकिस्‍तान का कोई नेता नहीं टिकता है। पाकिस्‍तानी नेताओं को पीएम मोदी से सीखना चाहिए। पीएम मोदी ने विदेशों से मिले करोड़ों रुपये के तोहफों को लड़कियों की शिक्षा के लिए नीलाम करवा दिया था। पीएम मोदी ने सीएम रहने के दौरान जो भी तोहफे मिले उसे तोशाखाना में जमा कराया फिर उसे नीलाम करके बच्चियों की शिक्षा के लिए खर्च कर दिया।' उन्‍होंने कहा कि भारत हो या पाकिस्‍तान 1970 के दशक तक दोनों ही मुल्‍कों में कोई भ्रष्‍टाचार नहीं था।
पाकिस्‍तानी पत्रकार ने कहा, 'भारत में इंदिरा गांधी, मोरार जी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह, अब नरेंद्र मोदी, इन सभी नेताओं के सामने कोई भी पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री या राष्‍ट्रपति नहीं टिकता है। पाकिस्‍तान के किसी नेता ने विदेशों से मिले तोहफों को नहीं छोड़ा था। नवाज शरीफ हो या इमरान खान सोने से लेकर हीरे जवाहरात तक उठा ले गए। क्‍लासरा ने कहा कि पिछले 20 साल में कोई भी ऐसा पाकिस्‍तानी नेता नहीं हुआ जिसने तोहफों को लूटा नहीं हो।' उन्‍होंने कहा कि हीरे जवाहरात देखकर पाकिस्‍तानी नेताओं की आंखें चौधियां गईं और उन्‍होंने लूट लिया। इस तरह से पाक‍िस्‍तानी नेता भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की तरह उदाहरण नहीं पेश कर सके।

मोदी ने पाकिस्‍तानी नेताओं को मात दी


पाकिस्‍तान के एक अन्‍य चर्चित पत्रकार कामरान यूसुफ ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले में पाकिस्‍तानी नेताओं को मात दी है। उन्‍होंने कहा कि हमारे नेताओं को शर्म करनी चाहिए और पीएम मोदी से सबक लेना चाहिए। कामरान ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी जमकर तारीफ की। खुलासे के मुताबिक पाकिस्‍तानी नेता विदेशों से गिफ्ट के रूप में मिले साड़ी से लेकर फल तक अपने घर उठा ले गए। इस खुलासे के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.