17 साल में 14 टीमें एक बार भी नहीं कर पाईं, मुंबई इंडियंस ने चार बार कर दिया वो कारनामा

Updated on 12-04-2024 01:17 PM
मुंबई: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और अभी तक 15 टीमें लीग में हिस्सा ले चुकी हैं। 10 टीमें अभी भी खेल रही हैं जबकि डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस को अलग-अलग वजहों से हटा दिया जा चुका है। लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जो सिर्फ और सिर्फ मुंबई इंडियंस के नाम है। बाकी 14 टीमें वैसे एक बार भी नहीं कर पाई हैं।


16वें ओवर में चेज किया बड़ा टारगेट

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने शतकीय साझेदारी बनाई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला बोला। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने नाबाद रहते हुए टीम को सीजन की दूसरी जीत दिला दी। इसके साथ ही मुंबई ने बड़ा कारनामा भी कर दिया।


4 बार 17 से कम ओवर में 190+ चेज किए

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में अभी तक चार बार 190 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को 17 से कम ओवर में हासिल किया है। पिछले साल आरसीबी के खिलाफ ही इसी मैदान पर मुंबई ने 200 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया था। 2017 में पंजाब के खिलाफ भी 199 रन मुंबई ने 15.3 ओवर में बना दिए थे। 2014 में राजस्थान के खिलाफ 190 रन मुंबई ने 14.4 ओवर में बनाकर मैच जीता था।

एक बार भी नहीं कर पाई दूसरी टीमें

मुंबई इंडियंस के अलावा कोई भी अन्य टीम एक बार भी 190 से ज्यादा का टारगेट 17 ओवर से कम में चेज नहीं कर पाई है। दिल्ली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 209 का टारगेट 17.3 ओवर में चेज किया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 190 रनों का लक्ष्य हासिल करने में 17.3 ओवर लिए थे। भारतीय सरजमीं पर आईपीएल में सबसे ज्यााद 2019 रनों का लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भी मुंबई इंडियंस के ही नाम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.