घरेलू विवाद में छोटे भाई ने की हत्या, जमीन बंटवारे का झगड़ा बना वजह

Updated on 15-01-2026 01:18 PM

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पुटपुरा में घरेलू विवाद और जमीन बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली। घटना में चंद्रहास टैगोर ने अपने बड़े भाई चंद्रभूषण टैगोर (28 वर्ष) पर लोहे के एंगल से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल चंद्रभूषण की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि यह घटना 13 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे की है। मृतक चंद्रभूषण टैगोर शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था और जमीन के बंटवारे को लेकर छोटे भाई और अन्य परिजनों से झगड़ा करता रहता था। परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला।घटना वाली रात भी चंद्रभूषण शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर छोटे भाई चंद्रहास ने लोहे के एंगल से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में चंद्रभूषण को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त लोहे का एंगल भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना से गांव में शोक और तनाव का माहौल है, वहीं लोगों ने शराब और घरेलू विवादों से दूर रहने की अपील की है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.