मिनटों के खेल में सुम्बुल बनीं शिव- स्टैन के लिए आफत? गुस्साए फैंस ने पकड़ी बिग बॉस की चाल!

Updated on 01-02-2023 09:35 PM
बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में चंद दिन बाकी है। ऐसे में शो का आखिरी नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क के लिए बिग बॉस ने खेला कर दिया। उन्होंने कंटेस्टेंट को अलग अंदाज में ये टास्क सौंपा। जहां घर में दो टीमें बनाई गईं। अर्चना गौतम-प्रियंका चौधरी-शालीन भनोट और शिव ठाकरे-एमसी स्टैन-सुम्बुल। इन दोनों टीम में से जो जीतेगी वो नॉमिनेशन से बच जाएगी और जो टीम हारेगी वो सीधे सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे। इस टास्क में शिव मंडली को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसका जिम्मा फटा सुम्बुल पर।
खुद बिग बॉस (Bigg Boss) ने कहा कि ये टीम सुम्बुल (Sumbul Touqeer Khan) की काउंटिंग की वजह से हारी है तो शालीन की वजह से प्रियंका-अर्चना (Archana Gautam) जीते हैं। अब इतनी बड़ी हलचल के बाद घर का मौसम बिगड़ गया। शिव मंडली सदमे में नजर आई। वहीं अब सुम्बुल के फैंस और शिव के फैंस आपस में भिड़ गए। सुम्बुल के फैंस ने तो बिग बॉस पर ही आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर सुम्बुल को हराया है। वहीं कुछ खबरें तो ये भी आ रही हैं कि इस वीकेंड के वार पर घर से बेघर होने वाला कोई और नहीं बल्कि सुम्बुल (Sumbul) ही हो सकती हैं। खैर फिलहाल इसे लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। आइए दिखाते हैं सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Fans) के फैंस क्या कुछ कह रहे हैं।
फैन ने बिग बॉस पर सवाल उठाए और अर्चना से तुलना करते हुए कहा कि टास्क में सुम्बुल लगातार काउंटिंग कर रही थीं। जबकि अर्चना ने कुछ नहीं किया। आखिर क्यों वह सुम्बुल को बुरा दिखाना चाहते हैं।
शो में कल के एपिसोड में डिजाइनर केन आए थे। जो कंटेस्टेंट के फिनाले वाले कॉस्ट्यूम डिजाइन करने वाले हैं। इस दौरान सुम्बुल के ड्रेसिंग सेंस पर उन्होंने सवाल उठाए कि वह क्यों अपना पहनावे में कुछ बदलाव नहीं करती हैं। अब दर्शकों को ये बातें पसंद नहीं आई। फैंस ने कहा कि आखिर क्यों सुम्बुल को ऐसे नीचा दिखाया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.